फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   District-level netball competition to be held in three phases; kicks off on September 29.

Gurugram News: तीन चरणों में होगी जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता, 29 सितंबर से आगाज

Mon, 07 Sep 2026 04:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:45 PM IST
विज्ञापन
District-level netball competition to be held in three phases; kicks off on September 29.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। जिला स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता तीन चरणों में 29 सितंबर से आयोजित की जाएगी।पहला चरण 29-30 सितंबर, दूसरा चरण तीन-चार अक्तूबर और तीसरा चरण 10-11 अक्तूबर को सूरज स्कूल, सेक्टर-56 में होगा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे।

जिला नेटबॉल संघ के अध्यक्ष हरि ओम शर्मा ने बताया कि हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया के निर्देशानुसार खेल कैलेंडर सत्र 2026-27 के तहत जिला चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 15 अक्तूबर से पहले पूरी की जानी है। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष कोचिंग कैंप लगाया जाएगा। कैंप में खिलाड़ियों की न्यूनतम 20 दिन की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता से पहले ब्लॉक टीमों के गठन के लिए 28 सितंबर को ट्रायल होगा। दूसरे चरण के ट्रायल दो अक्तूबर और तीसरे चरण के नौ अक्तूबर को होंगे। खिलाड़ियों के लिए आठ सितंबर को शाम चार बजे सूरज स्कूल, सेक्टर-56 में ओपन ट्रायल और कैंप आयोजित किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए एनएफआई रजिस्ट्रेशन स्लिप, आधार कार्ड की मूल प्रति व फोटोकॉपी और जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। निर्धारित दस्तावेज नहीं होने पर खिलाड़ी ट्रायल में शामिल नहीं हो सकेंगे।


जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला जॉइंट सेक्रेटरी शिवरतन शर्मा ने कहा कि जिले में नेटबॉल की प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed