फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There will be special vigil on the highway on Sunday

Gurugram News: रविवार को हाईवे पर रहेगी विशेष निगरानी

Mon, 01 Apr 2024 06:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
There will be special vigil on the highway on Sunday
हाईवे को रेसकोर्स समझते हैं बाइक राइडर्स, अतिरिक्त पुलिस तैनात की जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रफ्तार का शौक हाईवे को रेसकोर्स समझने वाले बाइक राइडर्स की जान पर भारी पड़ रहा है। बीते दिनों ओवर स्पीडिंग के चलते स्पोर्ट्स बाइक सवार इंजीनियर की हादसे में दर्दनाक मौत के बाद गुरुग्राम पुलिस ने हाईवे पर स्पीड बाइक से रेसिंग करने वालों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। अब रविवार को हाईवे पर निगरानी के लिए अतिरिक्त पुलिस तैनात की जाएगी।

प्रत्येक रविवार बड़ी संख्या में दिल्ली-एनसीआर के बाइकर्स जयपुर हाईवे और अरावली की पहाड़ियों पर पहुंचते हैं। हाईवे पर रेसिंग करते हैं। जिसकी वजह से कई बार हादसे हो चुके हैं। दूसरे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अरावली की पहाड़ियों की ओर दिन भर बाइकर्स का आना-जाना लगा रहता है। जिससे यहां सैर करने वालों का सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। परेशानी की बात यह है कि ये बाइकर्स पहाड़ी पर जाते और आते समय गाड़ियां लहराते हैं। जिससे हादसा होने की संभावना बनी रहती है। जब भी बाइकर्स काे ऐसा करने से मना करते हैं, तो वे लड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं, कई बार बहस भी हो चुकी है।
विज्ञापन


डीसीपी यातायात विरेंद्र विज ने बताया कि स्पोर्ट्स बाइक सवार इंजीनियर की हादसे में मौत के बाद स्पीड बाइक पर हाईवे पर फर्राटा भरने वालों पर नकेल कसने के लिए रणनीति तैयार की गई है। रविवार को दिल्ली-एनसीआर के बाइकर्स के ग्रुप हाईवे पर सबसे अधिक दिखते हैं। हाईवे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। ओवर स्पीड व गलत तरीके से बाइक चलाने पर चालान की कार्रवाई होगी। इसके बाद तीन से अधिक बार पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाइवे पर हुए हादसे
हादसा 1 - बीते शुक्रवार को गोल्फ कोर्स रोड पर साइबर हब के पास हादसे में आईआईटी कानपुर से पासआउट इंजीनियर की मौत हो गई थी। डिवाइडर पर तारों की फेंसिंग के बीच फंसने से उसके शरीर के दो टुकड़े हो गए थे। बाइक के भी दो टुकड़े हो गए थे।

हादसा 2 : बीते वर्ष दिसंबर माह में केएमपी एक्सप्रेसवे पर बिलासपुर थाना के पास कैंटर में पीछे से टकराकर बीएमडब्ल्यू व हार्ले डेविडसन बाइक पर सवार दो कारोबारियों की मौत हो गई थी। यहां 7 बाइकर्स गुरुग्राम व दिल्ली से राइड करने अपनी बाइकों पर निकले थे।


हादसा 3 : सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में उद्योग विहार से गोल्फ कोर्स रोड पर स्पीड बाइक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई थी। हादसे में बाइक सवार ने मौके पर दम तोड़ दिया था।

हादसा 4 : गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर सड़क हादसे में दिल्ली के बसंत विहार निवासी स्पोर्ट्स बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed