फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There was no electricity in the societies of Vatika for two days.

Gurugram News: वाटिका की सोसाइटियों में दो दिनों तक गुल रही बिजली

Mon, 11 Sep 2023 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
There was no electricity in the societies of Vatika for two days.
शनिवार रात 2 बजे गुल हुई बिजली सोमवार दोपहर 11 बजे के बाद बहाल हुई
विज्ञापन

सेक्टर 82 , 83 और 84 के लगभग 80 फीसदी हिस्से में नहीं थी बिजली
करीब 10 हजार परिवार हुए प्रभावित, जेनसेट की बिजली 25 रुपये प्रति यूनिट
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 82,83 और 84 स्थित वाटिका ग्रुप की सोसाइटियों के 10 हजार परिवार शनिवार रात 2 बजे से सोमवार दोपहर 11 बजे तक बगैर बिजली के रहे। यहां पहले सोसाइटी के अपने केबल में फॉल्ट आया था। जब अंडर ग्राउंड केबल की मरम्मत कर दी गई, तब एचवीपीएन के सबस्टेशन के वीसीबी में ब्लास्ट हो गया।
वाटिका पूर्व आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि लोकेश यादव ने बताया कि इतने लंबे समय तक हाई राइज सोसाइटियों में बिजली नहीं रहने का खामियाजा निवासियों को भुगतना पड़ता है। जेनसेट की बिजली 25 रुपये प्रति यूनिट मिलती है और व्यक्तिगत इंवर्टर चलने की एक सीमा है। सेक्टर 82-83 और 84 में वाटिका की सोसाइटियों सेवेन लैंप्स, जी -21,सिटी होम्स, लाइफ स्टाइल होम्स, इंडिपेंडेंट फ्लोर्स आदि हैं। इनमें करीब 10 हजार परिवार रहते हैं। जीएमडीए, वाटिका प्रबंधन और डीएचबीवीएन की आपसी खींचतान के कारण खामियाजा निवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह एक दिन की समस्या नहीं है। 11 केवी केबल करीब 5 किमी दूर हरसरु से आया है। जीएमडीए के सड़क पर खुदाई के काम से आए दिन केबल क्षतिग्रस्त होते हैं। डीएचबीवीएन बिल्डर पर सोसाइटी में 33 केवीए सबस्टेशन बनवाने में सख्ती नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरेश मिश्र ने बताया कि वाटिका की लो राइज बिल्डिंग में पावर बैकअप की सुविधा नहीं है। उन परिवारों को बिजली नहीं होने पर बहुत ज्यादा दिक्कत है। हाई राइज वालों को बिजली के सामान्य बिल के मुकाबले डीजी के चौगुने बिल को चुकाना पड़ता है।
----
दो दिन में 30 घंटे बिजली नहीं
वाटिका के ब्लॉक के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार के बीच करीब 15 घंटे और रविवार और सोमवार के बीच करीब 15 घंटे सेक्टर 83 और 84 की वाटिका की सोसाइटियों में बिजली नहीं थी। दो दिनों में केवल रविवार शाम 7 बजे से 11 बजे तक ही बिजली रही है। एक जगह स्फायर मॉल में पास कर्मियों को पक्की सड़क तोड़कर फॉल्ट ढूंढना पड़ा। तोड़ने कर्मी को पुलिस पकड़कर ले गई फिर जीएमडीए के हस्तक्षेप के बाद उसे छोड़ा इसकारण मरम्मत के कार्य में दो घंटे देरी से शुरू हो पाया। सोमवार को करीब 2.30 बजे दोबार बिजली बहाल हुई है। बिल्डर 33 केवीए सबस्टेशन नहीं बना रहा है। इसकारण काफी दिक्कत आ रही है।

----

अधिकारी ने कहा
डीएचबीवीएन के मानेसर के कार्यकारी अभियंता सतीश कुमार ने बताया शनिवार रात से वाटिका के केबल में इंटरनल फॅाल्ट था। रविवार रात एक बजे तक इसकी मरम्मत हुई तो हरसरु में एचवीपीएन के 66 केवी पावर स्टेशन से इस केबल से लाइन आता है, उसका वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रैकेट) ब्लास्ट कर गया। दूसरे फीडर से जोड़ने का काम सोमवार को 11 बजे तक हो पाया है। 11 बजे के बाद से वाटिका की सोसाइटियों में बिजली बहाल कर दी गई है। इस सोसाइटी को 33 केवीए सबस्टेशन के लिए नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed