फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   There is hope of starting work on metro rail projects

Gurugram News: मेट्रो रेल परियोजनाओं पर कार्य शुरू होने की उम्मीद बंधी

Fri, 02 Feb 2024 02:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
There is hope of starting work on metro rail projects
विज्ञापन

दो परियोजनाएं पिछले काफी समय से सिर्फ फाइलों तक ही सीमित हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को बजट जारी करते हुए रेल और मेट्रो के लिए कई घोषणाएं की हैं। नई घोषणाओं से गुरुग्राम में मेट्रो रेल परियोजनाओं को संजीवनी मिलेगी क्योंकि यहां पर दो मेट्रो रेल परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं। नया बजट जारी होने के बाद इन दाेनों परियोजनाओं पर कार्य शुरू होने की उम्मीद बंधी हैं। ये परियोजनाएं पिछले काफी समय से सिर्फ फाइलों तक ही सीमित हैं।

मेट्रो से पुराने गुरुग्राम शहर को जोड़ने के लिए 28 किलोमीटर का रूट बनाया जाना है। इसमें 27 स्टेशन बनाए जाएंगे। यह रूट मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन (पहले हुडा सिटी सेंटर) से सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, सेक्टर-10, सेक्टर-4 व 5, पालम विहार से होते उद्योग विहार तक विस्तार किया जाएगा। इससे पुराने शहर के लोगों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा वाटिका चौक से पचगांव तक 30 किलोमीटर रूट वाली मेट्रो कनेक्टिविटी परियोजना और सेक्टर-56 में मौजूदा रैपिड मेट्रो स्टेशन पर मार्ग समायोजन व संभावित प्रस्तावों की खोज की जा रही है। गुरुग्राम में इन रूटों पर मेट्रो का विस्तार होता है तो दिल्ली की तर्ज पर गुरुग्राम जिले में विभिन्न रूटों पर लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं, गुरुग्राम से फरीदाबाद तक भी मेट्रो रूट बनाने की मेट्रो रेल परियोजना वर्ष-2014 से आशांवित है। इस परियोजना का सर्वे करने के साथ ही इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार की गई थी। लेकिन यह परियोजना भी सिर्फ फाइलों तक ही सिमट कर रह गई है। गुरुग्राम से फरीदाबाद तक 32.14 किलोमीटर मेट्रो रूट बनेगा। वर्ष-2019 में जारी डीपीआर में 12 मेट्रो स्टेशन बनाए जाने थे। वर्ष-2024 के बजट में मेट्रो परियोजना पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed