{"_id":"66afd315aa301cb64a0612f4","slug":"there-is-always-a-jam-on-old-delhi-road-due-to-encroachment-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-36336-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ओल्ड दिल्ली रोड पर अतिक्रमण से हर समय लगा रहता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ओल्ड दिल्ली रोड पर अतिक्रमण से हर समय लगा रहता है जाम
विज्ञापन
दुकानदारों और ऑटो चालकों का खड़क पर कब्जा, तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में लगता है आधा घंटा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अतिक्रमण से ओल्ड दिल्ली रोड पर दिनभर जाम के हालात रहते हैं। ऑटो व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से हालात और खराब हो जाते हैं। दुकानों के बाहर फुटपाथ पर अतिक्रमण से पैदल चलना दूभर हो गया है। पैदल राहगीरों को सड़क पर चलना पड़ रहा है। खरीदारी करने आने वाले लोगों द्वारा सड़क किनारे गाड़ी लगा देने से हालात और खराब हो जाते हैं। पीक आवर्स में महाबीर चौक से पास्को कंपनी तक करीब तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में आधा घंटा लगता है। ट्रैफिक पुलिस चौक चौराहे पर खड़ी रहती है, लेकिन न ऑटो चालकों पर कार्रवाई होती है, न रोड पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों पर। इन्हीं कारणों से लोग जाम से त्रस्त हैं।
पुराने दिल्ली रोड पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। डूंडाहेड़ा-दिल्ली सीमा तक पूरी सड़क पर जगह-जगह अतिक्रमण होने के कारण ट्रैफिक जाम रहता है। महावीर चौक पर ऑटो मार्केट में दुकानदारों ने सड़क पर कब्जा कर लिया है। सेक्टर-14 व अतुल कटारिया चौक के नजदीक सड़क किनारे कई शोरूम, कार एक्सेसरीज सहित कई अन्य दुकानें हैं। दुकानदारों ने सामान रखकर सड़क तक कब्जा किया हुआ है। गाड़ियों की गलत पार्किंग के चलते भी सड़क संकरी हो चुकी हैं। दूसरी तरफ अंडरपास के समीप, सदर थाना व पुलिस लाइन गेट के बाहर ऑटो, टेंपो व ई-रिक्शा चालकों की दिनभर मनमानी चलती रहती है। आधी सड़क घेरकर चालक सवारियां भरते हैं। सड़क पर ठेले व रेहड़ी दुकानदारों का कब्जा रहता हैं। इन्हें टोकने वाला कोई नहीं है। राहगीर दिनेश यादव, हरप्रीत वालिया, मनोज सिंह आदि ने बताया कि जाम की स्थिति यहां एक दिन की नहीं है। हर रोज इस सड़क पर जाम लगा रहता है। सुबह और शाम के समय में हालात ज्यादा खराब होते हैं। नगर निगम को इस सड़क की ओर ध्यान देना चाहिए और यहां पर अतिक्रमण हटाना चाहिए।
इनसेट
निगम टीम के जाते ही दोबारा हो जाता अतिक्रमण
पुराने दिल्ली रोड पर पैदल चलने की जगह नहीं है। सड़क किनारे रेहड़ी-ठेली वालों ने कब्जा कर रखा है। फुटपाथ की जगह पर रेहड़ी खड़ी करके खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं, जिसकी वजह से कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। नगर निगम बीच-बीच में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता है, लेकिन इस रोड पर फिर से अतिक्रमण हो जाता है। इसके रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। नगर निगम की टीम के मौके से जाते ही हालात फिर से बदहाल हो जाते हैं। ऐसे में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्ती बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
इनसेट
सड़क पर गाड़ियों की मरम्मत व बिक्री
इस रोड पर बड़ी ऑटो मार्केट है। दुकानों के बाहर अवैध पार्किंग से आधी सड़क बंद हो जाती है। मैकेनिक सड़क पर गाड़ियां खड़ी करके मरम्मत करते हैं। रोड के किनारे बेचने के लिए गाड़ियों को खड़ा किया जाता है। जिससे पैदल चलने के लिए फुटपाथ नहीं बचता है। पैदल राहगीरों को मजबूरी में सड़क पर चलना पड़ता है।
लोगों ने दर्द किया बयां
पुराने दिल्ली रोड पर पैदल चलना खतरे से खाली नहीं है। दुकानदारों के अतिक्रमण से फुटपाथ ही नहीं बचता है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है। - नवीन कुमार
-- -- -
सड़क पर दिनभर ऑटो, टेंपो व ई-रिक्शा चालकों की मनमानी चलती रहती है। ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शन बनी रहती है। घर से करीब एक घंटे का अतिरिक्त समय लेकर चलना पड़ता है। - राकेश कुमार
कोट:::
शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए हर जोन में निगम की ओर से एनफोर्समेंट टीमों का गठन किया गया है। अतिक्रमण व कब्जों को खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डाॅ. नरहरि सिंह बांगड़, निगमायुक्त, नगर निगम गुरुग्राम