फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The teacher was beaten with rods and sticks, if he was prevented from doing wrong things.

गलत काम करने से रोका तो टीचर को रॉड और लाठी-डंडों से पीटा

Sun, 23 May 2021 05:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
The teacher was beaten with rods and sticks, if he was prevented from doing wrong things.
गुरुग्राम। फर्रुखनगर क्षेत्र के गांव बासुंडा में एकेडमी चलाने वाले गांव के ही टीचर को एक युवक की गलत गतिविधियों की शिकायत करना महंगा पड़ गया। आरोपी युवक व उसके परिवार के लोगों ने टीचर को लोहे की रॉड, लाठी-डंडों से जमकर पीटा। पीड़ित की शिकायत पर युवक व उसके परिवार के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बासुंडा गांव के राहुल ने बताया कि वह गांव में कोचिंग पढ़ाता है। गांव का ही युवक अजय काफी दिनों से एकेडमी के पास एक युवती के साथ गलत हरकत करता पकड़ा जा चुका है। राहुल ने अजय से जब इस तरह की हरकतों को न करने के लिए कहा, तो उसने राहुल पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। इससे राहुल का मुंह पर चोट आई और उसके दांत टूट गए। राहुल ने जब इसकी शिकायत अजय के परजिनों से की तो वे भी रॉड व लाठी-डंडे लेकर राहुल को ही पीटने आ गए। आरोपी अजय के पिता दयाराम, चाचा निहाल, जसवंत व परिवार की महिलाओं ने मारपीट की। राहुल के दोस्त मनोज व आनंद और परिजनों ने बड़ी मुश्किल से बचाया। राहुल के भाई रोहित को भी आरोपी परिवार के लोगों ने रॉड मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed