{"_id":"6aabda28e2f1abdddd0137a4","slug":"the-sports-mantra-academy-won-by-six-wickets-thanks-to-lavish-tyagis-century-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101331-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: लविश त्यागी की शतकीय पारी से द स्पोर्ट्स मंत्रा अकादमी छह विकेट से जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: लविश त्यागी की शतकीय पारी से द स्पोर्ट्स मंत्रा अकादमी छह विकेट से जीती
विज्ञापन
-125 गेंदों पर नाबाद 112 रन बनाकर टीम को दिलाई आसान जीत, बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को द स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट अकादमी और फ्यूचर क्रिकेट अकादमी के बीच 35 ओवर का मुकाबला खेला गया। द स्पोर्ट्स मंत्रा अकादमी ने लविश त्यागी की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत फ्यूचर क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हरा दिया। लविश ने 125 गेंदों पर नाबाद 112 रन बनाए और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
टॉस जीतकर द स्पोर्ट्स मंत्रा के कप्तान आर्यन सिंह राजपूत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी फ्यूचर अकादमी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम 31.5 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो गई। प्रशांत ने 38, विजय ने 37 और अयान चहल ने 30 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। द स्पोर्ट्स मंत्रा की ओर से भव्य अग्रवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट लिए। समरिद्ध सिंह और वंश राव को दो-दो विकेट मिले।
162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी द स्पोर्ट्स मंत्रा की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसके शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। इसके बाद लविश त्यागी ने पारी संभाली। उन्होंने मैदान के चारों ओर बेहतरीन शॉट खेलते हुए 125 गेंदों पर नाबाद 112 रन बनाए। कप्तान आर्यन सिंह राजपूत ने 25 रन का योगदान दिया। द स्पोर्ट्स मंत्रा अकादमी ने 28.3 ओवर में चार विकेट खोकर 167 रन बनाते हुए छह विकेट से मुकाबला जीत लिया। फ्यूचर अकादमी की ओर से वंश राव ने दो विकेट लिए। शानदार शतकीय पारी के लिए लविश त्यागी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।