फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The sanitation teams of the corporation are ensuring regular cleaning

Gurugram News: नियमित सफाई सुनिश्चित कर रहीं निगम की स्वच्छता टीमें

Wed, 23 Jul 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The sanitation teams of the corporation are ensuring regular cleaning
व्यवस्था की निगरानी और सुदृढ़ करने के लिए कनिष्ठ अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। निगम की स्वच्छता टीमों द्वारा प्रतिदिन सडक़ों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जा रही है। इसके अतिरिक्त गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट्स (जीवीपी) और सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंट्स की भी समय-समय पर सफाई की जा रही है।


नगर निगम और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सफाई कार्य की नियमित निगरानी कर रहे हैं। इसी क्रम में अब सफाई व्यवस्था की निगरानी को और सुदृढ़ करने के लिए वार्ड वाइज कनिष्ठ अभियंताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे हर रोज़ सुबह 8 बजे से पहले अपने संबंधित वार्ड में सफाई कार्य का निरीक्षण करें और संबंधित वरिष्ठ सफाई निरीक्षक या सफाई पर्यवेक्षक के साथ समन्वय बनाते हुए रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजें। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन





नागरिकों से की अपील



निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वच्छता बनाए रखने में निगम का सहयोग करें। सार्वजनिक स्थानों, सडक़ों, गलियों या ग्रीन बेल्ट में कचरा न फेंकें। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की सुविधा नियमित रूप से दी जा रही है लेकिन अगर किसी दिन कचरा वाहन नहीं पहुंचता है तो संयम रखें और नगर निगम को सूचित करें। आपकी हर सूचना पर नगर निगम त्वरित कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मेरा शहर-मेरी जिम्मेदारी की भावना के साथ करें सहयोग



निगमायुक्त ने कहा कि हर नागरिक को ‘मेरा शहर - मेरी जिम्मेदारी’ की भावना के साथ आगे आकर स्वच्छ गुरुग्राम मिशन में भागीदारी निभानी चाहिए। यदि कोई अन्य व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकता है तो उसे समझाएं और स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed