फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The road of Banjara Market will be repaired and the drains will be cleaned.

Gurugram News: बंजारा मार्केट की सड़क की होगी मरम्मत, नालों की होगी सफाई

Thu, 07 May 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
The road of Banjara Market will be repaired and the drains will be cleaned.
सतही नालियों में जमा गाद की सफाई भी की जाएगी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानसून से पहले शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने सेक्टर-53 और सेक्टर-56 में सफाई व मरम्मत कार्य कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग की ओर से निविदा जारी की गई है।
योजना के तहत बंजारा मार्केट, सेक्टर-53 में 24 मीटर चौड़ी सड़क की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही सतही नालियों में जमा गाद की सफाई भी की जाएगी, ताकि बरसात के दौरान जलभराव की समस्या कम हो सके।
विज्ञापन

इसके अलावा सेक्टर-56 स्थित शॉपिंग सेंटर में स्टॉर्म वाटर लाइनों की सफाई का कार्य कराया जाएगा। सफाई कार्य के लिए जेसीबी, जेटिंग मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली का उपयोग किया जाएगा। इसके तहत लाइनों में जमा गाद और कचरे को हटाकर पानी की निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया जाएगा। एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता विमल दीप ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा, ताकि मानसून से पहले संबंधित क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि कार्य अलॉट होने के बाद ठेकेदार को एक माह में कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed