फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The road from Dwarka Expressway to Garhi village is in bad condition.

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे से गढ़ी गांव जाने वाली सड़क बदहाल

Sun, 17 May 2026 05:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
The road from Dwarka Expressway to Garhi village is in bad condition.
बारिश से पहले मरम्मत नहीं होने पर बढ़ेगी परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

न्यू गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे से गढ़ी गांव की ओर जाने वाली सड़क की हालत कई महीनों से खराब है। सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे और टूटी सड़क के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भरने से हादसों का खतरा बढ़ जाएगा।
उन्होंने बताया कि सड़क जर्जर के साथ जगह-जगह सीवर के ढक्कन भी टूटी हुई हैं। इससे वाहन चालकों में हादसे का डर बना रहता है। इस बारे में कई बार प्रशासन को शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं जा रही है। लोगों ने बताया कि मानसून से पहले सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और धूल से राहत के लिए पानी का छिड़काव करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

-------
सीवर का पानी खेतों में भर जाता है

इस सड़क के पास खेत है, जब सीवर ओवरफ्लो होता है तब खेतों में गंदा पानी भर जाता है। इससे फसल भी खराब होने का डर बना रहता है। -रजत भारद्वाज, गढ़ी गांव, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के समय इस सड़क की स्थिति बेहद खराब हो जाती है। वहीं, कई बार धूल के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन की जैसी परेशानी आ रही है। -लक्ष्मीकांत, गढ़ी गांव, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed