फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The road from Atul Kataria Chowk to the Sector-3/5 junction will be upgraded.

Gurugram News: अतुल कटारिया चौक से सेक्टर-3/5 जंक्शन तक सड़क होगी अपग्रेड

Wed, 24 Jun 2026 08:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
The road from Atul Kataria Chowk to the Sector-3/5 junction will be upgraded.
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने पुराने गुरुग्राम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतुल कटारिया चौक से सेक्टर-3/5 जंक्शन तक सड़क के सुधार कराने जा रहा है। सड़क के साथ फुटपाथ, ड्रेनेज समेत अन्य कार्याें पर 20.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जीएमडीए के इंफ्रास्ट्रक्चर विंग की ओर से जारी टेंडर के तहत सड़क की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के साथ शहरी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। परियोजना का उद्देश्य पुराने गुरुग्राम के इस महत्वपूर्ण यातायात मार्ग को अधिक सुरक्षित, सुगम और टिकाऊ बनाना है। अतुल कटारिया चौक शहर के प्रमुख ट्रैफिक जंक्शनों में शामिल है, जहां से रेलवे स्टेशन, ओल्ड गुरुग्राम, सेक्टर-5 और दिल्ली रोड की ओर बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। करीब 3.1 किलोमीटर लंबी सड़क पर ड्रेनेज, फुटपाथ और सीवर लाइन को बेहतर किया जाएगा। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा ने बताया कि सड़क अपग्रेड करने समेत अन्य कार्याें का टेंडर जारी कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed