फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The revenue department collected 147 crore rupees in 3 months.

Gurugram News: राजस्व विभाग ने 3 महीनों में 147 करोड़ वसूले

Sat, 17 Jan 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
The revenue department collected 147 crore rupees in 3 months.
कई बिल्डरों ने सरकारी खजाने में राशि जमा नहीं कराई थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। वजीराबाद तहसील में गुरुग्राम प्रशासन की राजस्व वसूली मुहिम ने पिछले तीन महीनों में जबरदस्त सफलता दर्ज की है। राजस्व विभाग ने अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक कुल 147 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूल की है, जिसमें अक्टूबर महीने में लगभग 72 करोड़, नवंबर में 16.5 करोड़ और दिसंबर महीने में 58.5 करोड़ रुपये की वसूली शामिल है।

विभागीय निरीक्षण में पता चला कि कई बिल्डरों ने निवेशकों से पहले ही भुगतान प्राप्त कर लिया था लेकिन वह राशि सरकारी खजाने में जमा नहीं कराई थी। ऐसे मामलों की पहचान होने पर राजस्व अधिकारियों ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित बिल्डरों को अलग-अलग नोटिस जारी किए हैं। जसमें वसूली की प्रक्रिया में करीब 50% राशि नकदी समकक्ष चेक/डिमांड ड्राफ्ट के रूप में ही वसूल की जा रही है, ताकि सरकारी खजाने में ब्रोकरेज की व्यवस्था शीघ्रता से की जा सकती है।
विज्ञापन


वजीराबाद तहसीलदार गुरुदेव सिंह का कहना है कि जिन बिल्डरों ने अब तक बकाया नहीं चुकाया है, उन्हें पिछले तीन महीनों में 150 से अधिक नोटिस भेजे जा चुके हैं और आवश्यक हुआ तो कानूनी कार्यवाही भी तेज की जाएगी। वहीं 2026 के आगामी तिमाही में लगभग 150 करोड़ की रिकवरी करने का टारगेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed