फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The present government is undemocratic and autocratic: Vardhan Yadav

वर्तमान सरकार अलोकतांत्रिक और निरंकुश : वर्धन यादव

Thu, 18 Sep 2025 06:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 06:38 PM IST
विज्ञापन
The present government is undemocratic and autocratic: Vardhan Yadav
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान को लेकर सोहना व पटौदी में की समन्वय बैठक
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा गए वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान को मजबूती देने के लिए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) वर्धन यादव की अगुवाई में पटौदी विधानसभा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बैठक का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार अलोकतांत्रिक और निरंकुश हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस जन अभियान को जन-जन तक ले जाएगी। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता निरंतर संघर्ष करेंगे। उनका कहना है कि हमारे संविधान में सबसे बड़ा मौलिक अधिकार हमारा वोट डालने का है और यदि वह भी छिन जाए तो लोगों की विश्वसनीयता खत्म हो जाएगी। पिछले कई वर्षों से केंद्र में भाजपा की सरकार है लेकिन निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


पटौदी विधानसभा की बैठक में सुधीर चौधरी, नीरज यादव मानेसर, सुनीता वर्मा, कांग्रेस अनुसूचित विभाग गुड़गांव के दोनों जिलाध्यक्ष मनोज कुमार एवं राजकुमार, सूबे सिंह, मुकेश चौधरी, पवन जिंदल (पप्पी), कैलाश यादव आदि अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहना विधानसभा से पंकज भारद्वाज, कुलदीप गुर्जर, महेश घोडारोप, प्रदीप घटाना, राहुल घोडारोप, शैलेश खटाना, हरिओम सिंह छोकर, रज्जू चेयरमैन, मोहनलाल सैनी, प्रदीप धारीवाल, कैप्टन शीशपाल, मोहन सैनी, बीर सिंह नंबरदार आदि सभी प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed