फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The network of wires will not be visible on the Old Gurugram Metro route

Gurugram News: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट पर नहीं दिखेगा तारों का जाल

Sat, 28 Jun 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The network of wires will not be visible on the Old Gurugram Metro route
एजेंसी 750 वोल्ट डीसी थर्ड रेल ट्रैक्शन विद्युतीकरण स्काडा प्रणाली के लिए पूरी योजना तैयार करेगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट पर तारों का जाल नहीं दिखाई देगा। मेट्रो को सप्लाई होने वाली बिजली का संचालन डीसी थर्ड रेल ट्रैक्शन से किया जाना है। मेट्रो परियोजना के अंतर्गत बिजली आपूर्ति एवं वितरण प्रणाली सुचारु ढंग से काम करे, इसके लिए एजेंसी नियुक्त की जाएगी जो इसकी डीपीआर तैयार कर निगरानी करेगी।
इसके लिए जीएमआरएल ने टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर 27 जुलाई को खोला जाएगा। एजेंसी को 52 हफ्ते में कार्य पूरा करना होगा। एजेंसी के माध्यम से मेट्रो परियोजना में बिजली संबंधी कार्याें को पूरा कराने में मदद करेगी।
विज्ञापन

एजेंसी बिजली आपूर्ति एवं वितरण प्रणाली, 750 वोल्ट डीसी थर्ड रेल ट्रैक्शन विद्युतीकरण स्काडा प्रणाली के लिए पूरी योजना तैयार करेगी। इसी तरह एजेंसी मिलेनियम सिटी सेंटर और साइबर सिटी के बीच कॉरिडोर, जिसमें बसई गांव से द्वारका एक्सप्रेसवे तक बिजली संचालन का काम करेगी जिसमें कुल 28 स्टेशन और सेक्टर-33 डिपो शामिल है। थर्ड रेल परियोजना में रेलवे ट्रैक के साथ-साथ या उसके बीच रखे गए अर्ध-निरंतर कठोर कंडक्टर के माध्यम से ट्रेन को विद्युत शक्ति प्रदान करने की एक विधि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी रेल प्रणाली में ट्रेन को बिजली की आपूर्ति के लिए कंडक्टर रेल नामक एक अतिरिक्त रेल ट्रैक का उपयोग किया जाता है। थर्ड-रेल सिस्टम को आमतौर पर प्रत्यक्ष धारा बिजली से आपूर्ति की जाती है। इसमें डीसी करंट का प्रवाह होता है। मेट्रो परियोजना को दौलताबाद सब स्टेशन से बिजली सप्लाई देने की योजना है।




ये स्टेशन होंगे शामिल

मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर-5 , अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन, पालम विहार, सेक्टर-23ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5 व साइबर सिटी समेत अन्य शामिल हैं। वहीं, बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर 101) को जोड़ा जाना है। सेक्टर पांच से रेलवे स्टेशन को जोड़ा जाएगा।



ये है परियोजना
जीएमआरएल की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक 28.05 किलोमीटर मेट्रो कॉरिडोर पर काम चल रहा है। इसमें बसई से सेक्टर 101 तक मेट्रो की एक लाइन जाएगी और ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना से रेलवे स्टेशन गुड़गांव को जोड़ना है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक 14 मेट्रो स्टेशनों के सिविल वर्क के लिए 1286 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया था। इसके लिए आठ कंपनियां आगे आई हैं। दूसरी ओर जीएमआरएल अन्य कार्याें को सिरे चढ़ाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed