{"_id":"6992f9c62312dfbffb051c29","slug":"the-municipal-corporation-removed-encroachments-from-iffco-chowk-sector-17-and-sukhrali-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-79950-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नगर निगम ने इफ्को चौक, सेक्टर-17 और सुखराली से अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नगर निगम ने इफ्को चौक, सेक्टर-17 और सुखराली से अतिक्रमण हटाया
विज्ञापन
गुरुग्राम में अतिक्रमण मुक्त सड़क-फुटपाथ अभियान जारी, कई क्षेत्रों से हटाए गए अवैध ढांचे
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने सोमवार को इफ्को चौक, सेक्टर-17 और सुखराली सहित आसपास के क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथों और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया व कई अस्थायी ढांचे भी हटवाए गए।
कार्रवाई के दौरान टीम ने रेहड़ी-पटरी संचालकों और दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे दोबारा फुटपाथ या सड़क पर कब्जा न करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सामान जब्त करने के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। निगम अधिकारियों के अनुसार, फुटपाथ और सड़कों पर अतिक्रमण होने से पैदल चलने वालों को परेशानी होती है और वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है।
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि शहर में अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नागरिकों की सुविधा और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित निगरानी रखी जाए और जहां भी अतिक्रमण मिले, तुरंत कार्रवाई की जाए।