{"_id":"689493cc44762121580b7202","slug":"the-joy-of-the-festival-became-more-lovely-with-the-colorful-ghevar-of-budhiya-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-64165-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रंग-बिरंगे किस्मों के घेवर से और मीठी हुईं त्योहार की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रंग-बिरंगे किस्मों के घेवर से और मीठी हुईं त्योहार की खुशियां
विज्ञापन
बाजार में घेवर की खुशबू घोल रही मिठास, सूखे मेवों के बेस में बनी मिठाइयां की जा रहीं पसंद
बच्चों की पसंद के अनुसार भी सजाई हैं मिठाइयां, गिफ्ट पैकेज की भी भरमार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रक्षा बंधन को लेकर शहर के मिष्ठान बाजार पूरे रंग में है। इस दौरान दुकानदारों को करोड़ों के व्यापार की उम्मीद है। इस साल घेवर की रंग-बिरंगी किस्मों ने त्योहार की खुशियों को और मीठा कर दिया है। हालांकि, बाजारों में मिठाई के साथ-साथ खूबसूरती से सजे गिफ्ट पैकेज, ड्राई फूट, फलों और चॉकलेट का स्वाद देकर बनाए गए टफल ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
विभिन्न सेक्टरों के बाजारों के जाने-माने मिठाई के दुकानदारों ने त्योहार को लेकर विशेष तैयारियां भी की हैं, जिससे ग्राहकों को ज्यादा परेशानी न हो। मिठाइयों की दुकानों में 340 रुपये प्रति किलो से लेकर 1600 रुपये प्रतिकिलो मिठाइयां मौजूद हैं। वहीं, दुकानदार बंगाली मिठाइयों और छेने, खोए की मिठाइयों पर एक दिन की गांरटी भी दे रहे हैं। औसतन बंगाली मिठाइयां 500 प्रति किलो हैं।
रंग-बिरंगे पैक में सजाई गई हैं चॉकलेट
काजू के बेस से कुछ मिठाइयों को रंग-बिरंगे पैक में फूलों के साथ चॉकलेट की तरह सजाया गया है। इसमें काजू के साथ चॉकलेट, रोज, ऑरेंज, मैंगो बाइट को चॉकलेट की तरह खूबसूरत पैक में तैयार किया गया है। ये 1240 रुपये प्रति किलो हैं।
विज्ञापन
खूबसूरत पैकेजिंग और बदलाव है आज की जरूरत
मिठाइयों के आउटलेट के डायरेक्टर सुनील दत्त कथूरिया ने बताया कि घेवर और डोडा के साथ गिफ्ट पैकेज देश विदेश ले जाने के लिए खरीदते हैं। डोडा गुरुग्राम की खास मिठाई है। मिठाइयों को आज के दौर लोगों की पसंद और परंपरा दोनों के हिसाब से तैयार किया गया है।