{"_id":"680bdc0659b71907460ad537","slug":"the-increasing-heat-is-making-people-sick-there-is-no-hope-of-relief-gurgaon-news-c-24-1-knl1001-56242-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बीमार कर रही बढ़ती गर्मी, राहत के आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बीमार कर रही बढ़ती गर्मी, राहत के आसार नहीं
विज्ञापन
लू के थपेड़े लोगों को सता रहे, 42 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम/पटौदी। गर्मी बढ़ती ही जा रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने तापमान में लगातार बढ़ोतरी का पूर्वानुमान लगाया है। तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। अत्यधिक गर्मी के कारण लोगों को बीमार होने का भी डर सता रहा है। लोग अत्यधिक गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन के शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। चिकित्सक गर्मी व बीमारी से बचने के लिए पानीदार फलों का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, इस महीने गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। फिलहाल लोगों को गर्मी से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। गर्मी के असर की वजह से लोग अपने काम सुबह के दौरान निपटाने का प्रयास कर रहे हैं।
इधर, गर्मी बढ़ने के साथ बीमारियां भी पैर पसारने लगी हैं। जिला अस्पताल व प्राइवेट डॉक्टरों के पास मरीजों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। अस्पतालों में इन दिनों उल्टी, दस्त, पेट दर्द, डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। उधर, बाजारों में सुबह के दस बजते ही काफी कम संख्या में लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। दोपहर के समय ग्राहक कम आने से दुकानदार भी अपना समय नहीं काट पा रहे हैं। अधिकतर लोग अब शाम के समय बाजार करने के लिए निकल रहे हैं।
विज्ञापन
अनुमानित तापमान
26 अप्रैल - 41 डिग्री
27 अप्रैल - 42 डिग्री
28 अप्रैल - 43 डिग्री
29्र अप्रैल - 42 डिग्री