{"_id":"6ab7a470eb70b0018500cadf","slug":"the-humidity-subsided-due-to-the-cover-of-clouds-and-cool-breeze-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102308-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बादलों की ओट और ठंडी हवाओं से थमी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बादलों की ओट और ठंडी हवाओं से थमी उमस
विज्ञापन
आज गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मिलेनियम सिटी में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। पिछले कई दिन से तेज धूप और उमस से परेशान लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम ठंडा होने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली।
शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल छाने और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। बारिश होने की स्थिति में तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिल सकती है।
हवा की गुणवत्ता में भी सुधार
मिलेनियम सिटी में पिछले कई दिनों से हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई थी। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, शनिवार को हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला। मानेसर और गुरुग्राम दोनों क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बेहतर स्थिति में रहा। हवा में सुधार होने से लोगों को प्रदूषण से भी कुछ राहत मिली। मौसम में बदलाव और हवा की गुणवत्ता बेहतर होने से शनिवार को शहर के लोगों के लिए दिन राहत भरा रहा।