फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The goons attacked a Dalit's wedding procession, many people were injured

Gurugram News: दबंगों ने दलित की बारात पर किया हमला, कई लोग घायल

Sat, 18 Jan 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
The goons attacked a Dalit's wedding procession, many people were injured
घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस, फिर हुई शादी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


सोहना। सोहना खंड के गांव बादशाहपुर टेंथड गांव में दबंगों ने एक अनुसूचित वर्ग की बेटी की बारात के लोगों को दौड़ाकर पीटा। उन पर पत्थर व डंडों से हमला किया। हमले के दौरान दूल्हे की गाड़ी का शीशा टूट गया। इसके अलावा करीब एक दर्जन गाड़ियों के भी शीशे टूट गए। हमले में घायल लोगों को सोहना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें दो की हालत गम्भीर होने के कारण उनको गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।



निबोट चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव बादशाहपुर टेंथड निवासी बलबीर की बेटी हेमलता की बारात तावडू के गांव सुन्ध से आई थी। चढ़त के दौरान दुल्हन के घर से करीब 50 मीटर पहले ही राजपूत समाज के लोगों ने हंगामा कर दिया। लड़की के पिता बलबीर ने बताया कि राजपूत समाज के लोगों ने पहले ही बारात पर हमला करने की योजना बनाई हुई थी। दबंग लोगों ने अपनी छतों के ऊपर पहले ही पत्थर रख लिए थे ताकि पथराव किया जा सके। घटना में 8 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जिनमें अभिषेक, गौरव, इंद्रजीत, सीताराम, जीत सिंह, जतिन, दीपक, भूपेंद्र शामिल हैं, जबकि दो घायलों की हालत खराब होने के कारण उनको गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया है। सोहना एसीपी अभिलक्ष्य जोशी ने बताया कि बलबीर की शिकायत पर 18 नामजद सहित अन्य महिला व पुरुषों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है, जिनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed