{"_id":"6abab12597cff9d9450e3ba7","slug":"the-four-year-old-girl-died-due-to-a-severe-head-injury-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102599-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सिर में लगी गंभीर चोट से हुई थी चार साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सिर में लगी गंभीर चोट से हुई थी चार साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन
भारी मलबे से सिर की खोपड़ी में हुआ फ्रैक्चर, ठेकेदार हिरासत में
पानी की टंकी फटने से दो बच्चों की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला के सेक्टर-83 स्थित झुग्गियों में पानी की टंकी फटने के दौरान भारी मलबा गिरने से चार साल की सुमैया की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि सिर पर मलबा इतनी मात्रा में गिरा कि बच्ची के सिर की खोपड़ी की हड्डी टूट गई थी। इसी के चलते बच्ची की मौत हुई। वहीं मामले में आरोपी ठेकेदार अजय को सोमवार शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि ठेकेदार से टीम पूछताछ कर रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे से पहले दो दिन तक बूंदाबांदी के दौरान नई बनी टंकी गीली हो चुकी थी। उसे सूखकर पकने का पूरा मौका नहीं मिला था। ऐसे में पानी अधिक भरने के चलते टंकी फट गई। निर्माणाधीन साइट पर बनी झुग्गियों में ये हादसा शुक्रवार शाम को हुआ था। मामले में पश्चिम बंगाल के मूल निवासी शरीफ अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी चार साल की बेटी सुमैया प्रवीन टंकी के पास नहा रही थी। उनकी पत्नी रूबिना बीबी उसे नहलाने ले गई थीं। पास में ही एक अन्य महिला भी अपने बच्चे को नहला रही थी। अचानक अधूरी बनी सीमेंट की टंकी फट गई और उसकी दीवारें सुमैया, उस महिला और उसके बच्चे पर गिर गईं। आसपास के लोगों ने मलबे से बच्चों और महिला को बाहर निकाला। सुमैया को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पता चला कि दूसरी महिला के बच्चे की भी मौत हो गई है। घायल महिला का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में खेड़कीदौला थाना में शरीफ अली के बयान पर ठेकेदार अजय व अन्य के खिलाफ लापरवाही के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।