फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The experiment of pouring purified water into Wazirabad lake was successful

Gurugram News: वजीराबाद झील में शोधित पानी डालने का प्रयोग हुआ सफल

Mon, 07 Aug 2023 12:17 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 07 Aug 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
The experiment of pouring purified water into Wazirabad lake was successful
फोटो
विज्ञापन

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से झील तक बिछाई गई है पाइप लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। वजीराबाद में बनाई जा रही कृत्रिम झील में सीवेज शोधित जल (ट्रीटेड वाटर) डालने का प्रयोग सफल रहा है। इससे झील तैयार होने की राह आसान हो गई है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से झील तक पाइप लाइन पहले ही बिछाई गई थी। अब वहां से पानी आने लगा है और झील की जगह पर जमा होने लगा है। इसके अलावा अरावली की पहाड़ियों से निकलने वाला बारिश का पानी भी इसमें जमा होगा, इससे शहर के कई इलाकों में जल भराव नहीं होगा और भूजल संरक्षण भी हो सकेगा। इस प्रोजेक्ट को पर्यटन की दृष्टि से भी तैयार किया जा रहा है। इस झील में बोटिंग और दिल्ली एनसीआर के पर्यटकों को आकर्षित करने के अन्य उपाय भी किए जाने
सेक्टर 53 में वजीराबाद के पास चंडीगढ़ के सुखना लेक की तरह एक कृत्रिम झील बनाई जा रही है। यह भूजल संरक्षण, शोधित जल का आदर्श प्रयोग और पर्यटन की दृष्टि से लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। पर्यावरण संरक्षण और अरावली की पहाड़ियों से आने वाले पानी को सेक्टरों और सोसाइटियों में जाकर जल भराव से रोकने की दिशा में इस झील को एक उपाय के तौर पर देखा जा रहा है। वजीराबाद में पहले से मौजूद जोहड़ का विस्तार करके करीब 18 एकड़ में कृत्रिम झील को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जीएमडीए के एडिशनल सीईओ सुभाष यादव ने रविवार को झील के लिए तय जगह पर सीवेज ट्रीटेड पानी को झील तक पहुंचाने के प्रयोग को सफल बताया । उन्होंने कहा कि टेस्ट रन सफल होने से अब झील को तैयार करने में समय कम लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed