{"_id":"6ab2bfc10d0b8cd7950c656e","slug":"the-education-department-has-put-a-hold-on-the-appointment-of-a-differently-abled-cook-cum-helper-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101855-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शिक्षा विभाग ने दिव्यांग कुक-कम-हेल्पर की नियुक्ति पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शिक्षा विभाग ने दिव्यांग कुक-कम-हेल्पर की नियुक्ति पर लगाई रोक
विज्ञापन
मिड-डे मील योजना में कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए दिया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिक्षा निदेशालय ने मिड-डे मील योजना के तहत सरकारी स्कूलों में दिव्यांग कुक-कम-हेल्पर की नियुक्ति पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इस बारे में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर किसी भी दिव्यांग व्यक्ति को कुक-कम-हेल्पर के पद पर नियुक्त नहीं करने का कहा है।
जारी पत्र के अनुसार, स्कूलों में कुक-कम-हेल्पर का काम समयबद्ध होता है। उन्हें निर्धारित समय में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने और उसे वितरित करने का कार्य करना होता है। इस दौरान शारीरिक श्रम के साथ गर्म बर्तनों के पास काम करना पड़ता है। भोजन तैयार करने और बांटने के दौरान सावधानी बरतना भी जरूरी है। आदेश में सुरक्षा और कार्यक्षमता का हवाला देते हुए कहा गया है कि दिव्यांग कुक-कम-हेल्पर से यह कार्य कराना संभव नहीं है। ऐसे में स्कूलों में इस पद पर दिव्यांग व्यक्ति की नियुक्ति नहीं की जाए।