फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The driver threatened to run over the Home Guard and the female inspector with the truck.

Gurugram News: चालक ने होमगार्ड व महिला इंस्पेक्टर को ट्रक से उड़ाने की धमकी दी

Sat, 27 Jun 2026 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
The driver threatened to run over the Home Guard and the female inspector with the truck.
गलत लेन में चलाने पर रुकवाया था ट्रक, सेक्टर-56 थाना पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-56 थाना इलाके में गलत लेन में ट्रक चलाने पर ट्रैफिक पुलिस की टीम ने चालक को रुकने का इशारा। टीम उसे नियमों का पालन करने के लिए कह ही रही थी कि आरोपी चालक ने होमगार्ड व महिला इंस्पेक्टर को ट्रक से उड़ाने की धमकी दी और ट्रक भगा ले गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर-56 थाना में ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ये वारदात शुक्रवार दोपहर सेक्टर-57 की सड़क की बताई गई है। मामले में पुलिस को शिकायत ट्रैफिक विंग में तैनात सिपाही सचिन यादव ने दी है। शिकायत में बताया गया कि शुक्रवार दोपहर को वह महिला टीआई-4 पूर्व जोन के साथ सेक्टर-57 की सड़क पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान दोपहर लगभग ढ़ाई बजे गलत लेन में आ रहे ट्रक को टीम ने रुकवाया। टीम ने चालक को समझाया कि तय लेन में ही ट्रक चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। आरोप है कि तभी ट्रक चालक ने मौके पर तैनात होमगार्ड जवान धीरज और महिला ट्रैफिक इंस्पेक्टर को ट्रक से उड़ाने की धमकी दी और ट्रक को मौके से भगा ले गया। शिकायत में सरकारी काम में बाधा डालने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed