फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Deputy Commissioner of Police inspected the records, cleanliness and maintenance of weapons.

Gurugram News: पुलिस उपायुक्त ने परखी रिकॉर्ड, सफाई व शस्त्रों के रखरखाव की व्यवस्था

Sat, 16 May 2026 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner of Police inspected the records, cleanliness and maintenance of weapons.
सेक्टर-40 थाने का निरीक्षण के दौरान जांच करते हुए पुलिस उपायुक्त (पूर्व) संदीप कुमार। फोटो स्
सेक्टर-40 थाने का निरीक्षण कर पुलिस उपायुक्त ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) संदीप कुमार ने शनिवार को सेक्टर-40 थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना रिकॉर्ड, सफाई व्यवस्था, बैरक, मेस, शस्त्रों के रखरखाव सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) मंजीत कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने थाने के जांच अधिकारियों की केस फाइलों का निरीक्षण करते हुए लंबित मामलों व शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस उपायुक्त ने जांच अधिकारियों को निर्देश दिए कि अदालत में चालान समय पर प्रस्तुत किए जाए, ताकि किसी भी मामले को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। साथ ही महिलाओं व बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए कॉलेजों, स्कूलों व अन्य संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास पीसीआर राइडर द्वारा निरंतर गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इसके अलावा पब, बार, होटल व मॉल्स के आसपास पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसबल की तैनाती के आदेश दिए, ताकि महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) संदीप कुमार ने थाना प्रबंधक को क्षेत्र में संचालित पब, बार, अहाता व क्लब निर्धारित समय के अनुसार बंद कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed