{"_id":"5fd7b1788ebc3e3bb5293aa4","slug":"the-cold-winds-increased-the-trouble-the-temperature-increased-due-to-cold-gurgaon-news-noi5539446124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाओं ने बढ़ाई मुसीबत, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड
विज्ञापन
गुरुग्राम। पिछले तीन-चार दिनों में ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। चार दिन पहले तक जहां ठंड का कोई खास असर नहीं था, लेकिन अब हालात यह हैं कि शाम ढलते ही सर्द हवाएं सितम ढा रही हैं। ठंड बढ़ने से सबसे ज्यादा परेशानी राहगीरों को हो रही हैं। एक सप्ताह पहले तक हालात बिल्कुल सामान्य थे, लेकिन अब बिना गर्म कपड़ों के बाहर खड़े होना संभव नहीं है।
सोमवार को भी सुबह के समय हालात खराब रहे। सुबह से ही तेज सर्द हवाएं चल रही थीं तो कोहरे का भी प्रभाव देखने को मिला। हालां कि, धुंध अप्रभावी रही और दिन में तेज धूप भी खिली जिससे प्रदूषण भी कम रहा। तापमान के आंकड़ों को देखें तो साफ पता चलता है कि सर्दी का सितम काफी बढ़ गया है। पिछले एक सप्ताह में ही न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह पहले तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था, जो अब कम होकर 6 डिग्री सेल्सियस पर रह गया है। हालांकि, सोमवार को भी दिन में अच्छी धूप देखने को मिली लेकिन शाम 4 बजे से ही फिर से ठंड बढ़ने लगी। शाम 5 बजे हालात यह थे कि तेज हवाओं के बीच खुले आसमान के नीचे खड़े रहना संभव नहीं था।
स्वच्छ हुई शहर की हवा
सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि दिवाली के बाद सोमवार को सीजन की सबसे स्वच्छ हवा रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 101 दर्ज किया गया, जो स्वच्छ वातावरण के पैमाने से महज एक अंक ज्यादा रहा। इसकी सबसे बड़ी वजह तेज हवाएं व दिन में अच्छी धूप का खिलना है। इससे पहले 27 दिसंबर को भी प्रदूषण तब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था। सेक्टर-51 का एक्यूआई 75 जबकि टेरी ग्राम में 98 दर्ज किया गया।