फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The city decorated with tableaus is immersed in Krishna devotion

Gurugram News: झांकियों से सजा शहर कृष्ण भक्ति में डूबा

Sat, 16 Aug 2025 04:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 04:59 PM IST
विज्ञापन
The city decorated with tableaus is immersed in Krishna devotion
मिलेनियम सिटी में कृष्ण जन्म की धूम, चारों ओर गूंजा नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ..
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के मंदिरों में भक्ति और उल्लास का माहौल छाया रहा। मंदिरों को फूलों, लाइट्स और झाकियों से सजाया गया। प्रमुख मंदिरों जैसे राधा कृष्ण मंदिर (सेक्टर-15, 31 और 45), बादशाहपुर इस्कॉन मंदिर, न्यू कॉलोनी स्थित गीता भवन मंदिर, सिविल लाइंस स्थित सिद्धेश्वर मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों भक्तों की भीड़ उमड़ी।
कृष्ण जन्म के बाद भोग, आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ। इस्कॉन के अमानी अवतार दास ने बताया कि इस्कॉन मंदिरों में 1108 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। 108 कलश से लड्डू गोपाल का अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जयघोष के साथ जन्मोत्सव मनाया।
विज्ञापन

एक ओर जहां शहर के स्थानीय मंदिरों में महिलाओं ने नाच गाकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की खुशियों को उसी तरह मनाया जैसे किसी के घर में बड़ी प्रतीक्षा के बाद संतान प्राप्ति हुई हो। स्थानीय हरियाणवी रंग में यशोदा जी ने जायो लल्ला मोहल्ला में हल्ला से मच गयो.. जैसे गीतों पर ठुमके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक दिन पहले महाभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रम
इस्कॉन के वृंदावन चंद्रोदय मंदिर की ओर से शुक्रवार की रात ही एंबियंस आईलैंड स्थित ए डॉट कन्वेंशन हॉल में जन्माष्टमी मनाई गई। इस कार्यक्रम में चंचलापति प्रभु ने श्री कृष्ण के महामंत्र को सभी कष्टों को दूर करने के लिए उपयुक्त बताया। इस कार्यक्रम में पंचामृत, फलोदक, गंधोदक और जड़ी बूटियों से लड्डू गोपाल का अभिषेक किया। इस मौके पर स्वस्ति मेहुल ने कृष्ण भक्ति के भजनों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में वृंदावन में बन रहे श्रीकृष्ण के सबसे ऊंचे मंदिर 210 मीटर ऊंचे वृंदावन चंद्रोदय मंदिर पर आधारित फिल्म दिखाई गई। काफी संख्या में भक्त इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed