फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The car driver who killed the law student has been identified

Gurugram News: लॉ के छात्र की जान लेने वाले कार चालक की हुई पहचान

Thu, 26 Jun 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
The car driver who killed the law student has been identified
सेक्टर-14 के पीजी में रहता है चालक, निजी कंपनी में है इंजीनियर
विज्ञापन

हादसे में घायल युवक आईसीयू में भर्ती


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार की सुबह ढाबे के बाहर सड़क पर खड़े लॉ के छात्र व उसके दोस्त को टक्कर मारने वाले कार चालक की पुलिस ने पहचान कर ली है। हादसे में घायल युवक अभिषेक दिल्ली के रोहिणी स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में उपचाराधीन है। जांच अधिकारी बुधवार को घायल युवक के बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल में पहुंचा, लेकिन वह बयान देने की स्थिति में नहीं था।
पुलिस ने कार के पंजीकरण नंबर के आधार पर चालक की पहचान की। चालक के परिवार वालों से सेक्टर-37 थाना पुलिस ने संपर्क किया है। कार चालक सिरसा का रहने वाला है और वर्तमान मेें गुरुग्राम के सेक्टर-14 स्थित एक पीजी में किराये पर रहता है। चालक एक निजी कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करता है।
विज्ञापन


बता दें कि ओमनगर निवासी 22 वर्षीय हर्ष सिंघल लॉ का छात्र था। बीते मंगलवार की सुबह वह अपने दोस्त अभिषेक के साथ चंचल ढाबे पर खाना खाने गया था। खाना खाने के बाद करीब 3.30 बजे वे दोनों ढाबे के बाहर खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आई कार ने हर्ष व अभिषेक को टक्कर मार दी। इस हादसे में हर्ष की मौत हो गई, जबकि अभिषेक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी दिनेश ने बताया कि कार चालक की पहचान हो चुकी है। चालक के घर वालों ने जल्द ही उसको पुलिस के समक्ष पेश करने की बात कही है। कार चालक की गिरफ्तारी के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि कार चलाते समय चालक ने शराब का सेवन तो नहीं किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed