{"_id":"6aaed20f33fc0e3e1b080623","slug":"the-cab-the-friends-were-in-was-rammed-repeatedly-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101595-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिस कैब में बैठे थे दोस्त, उसमें मारी बार-बार टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिस कैब में बैठे थे दोस्त, उसमें मारी बार-बार टक्कर
विज्ञापन
थार सवार ने दोस्तों से हुए झगड़े का गुस्सा कैब में टक्कर मारकर निकाला
वायरल वीडियो के आधार पर खेड़कीदौला थाना पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना इलाके के सेक्टर-89 में एक थार सवार युवक ने कैब में अपनी कार से कई बार टक्कर मारी। इस कार में उनके दोस्त बैठै थे। दरअसल इनके बीच रात को पार्टी करने के दौरान विवाद हो गया था। इसके बाद जब उनके दोस्त कैब से घर जा रहे थे तब उसने कई बार टक्कर मारी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वारदात शुक्रवार रात को हुई। थार कार चालक युवक भी घायल हालत में सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है।
दिल्ली के रहने वाले 4-5 दोस्त युवक खेड़कीदौला थाना इलाके में शुक्रवार रात को पार्टी करने आए थे। यहां देर रात पार्टी करके निकलने के दौरान इनमें कार चलाने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि थार वाले युवक को उसके साथ आए दोस्तों ने पीट दिया। इस पर थार कार सवार ने दोस्तों को कहा कि मैं तुम्हें अब अपनी कार में बैठाकर वापस नहीं ले जाऊंगा। इस पर दोस्तों ने एप से कैब बुक कर ली। कुछ देर बाद कैब आई तो थार कार सवार के दोस्त उसमें सवार हो गए। झगड़े से गुस्साए थार कार सवार ने ये देखकर अपनी थार से कैब में टक्कर मार दी। एक बार टक्कर मारने पर भी वो रुका नहीं और बार-बार थार पीछे कर फिर से दौड़ाकर कैब में टक्कर मारने लगा। बाद में आरोपी वहां से चला गया।
वारदात का वीडियो बनाकर कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। शनिवार को ये वीडियो वायरल हो गई। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू की। इस दौरान पता चला कि थार कार सवार खुद ही घायल हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती है। मामले में कैब चालक या अन्य किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू हुई तो कुछ तथ्य सामने आए हैं। अभी किसी पक्ष ने पुलिस को कार्रवाई के लिए शिकायत नहीं दी है। थार सवार के साथ ही कैब चालक से भी संपर्क किया गया है। मामले में अपने स्तर पर जांच की जा रही है।