फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The broken streets of Khoh village will be repaired, at an expense of Rs 65 lakh.

Gurugram News: खोह गांव की टूटी गलियों का होगा निर्माण, 65 लाख रुपये होंगे खर्च

Tue, 07 Jul 2026 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
The broken streets of Khoh village will be repaired, at an expense of Rs 65 lakh.
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार को सौंपा काम, जल्द शुरू होगा निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर क्षेत्र के खोह गांव की अंदरूनी गलियों की हालत जल्द सुधरने वाली है। नगर निगम ने गांव की खराब गलियों के निर्माण और सुधार के लिए टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार को काम भी सौंप दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस परियोजना पर नगर निगम करीब 60 से 65 लाख रुपये खर्च करेगा।

खोह गांव की अधिकांश अंदरूनी गलियां लंबे समय से टूटी हुई हैं। कई जगह सड़कें उखड़ चुकी हैं और नालों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। इससे लोगों को रोजाना आने-जाने में परेशानी होती है। पैदल चलने वाले, बुजुर्ग व स्कूल जाने वाले बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ता है। बारिश के समय स्थिति और खराब हो जाती है, जिससे गलियों में जलभराव और कीचड़ की समस्या बढ़ जाती है। नगर निगम की योजना के तहत गांव की खराब गलियों में नई टाइल्स लगाई जाएंगी। इससे सड़कें मजबूत होने के साथ-साथ साफ और समतल भी होंगी। लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और गंदे पानी की समस्या से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार गलियों की मरम्मत की मांग उठाई थी। अब टेंडर जारी होने के बाद उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही गांव की गलियों की हालत सुधरेगी। औद्योगिक क्षेत्र के पास गांव होने के कारण यहां पर लोगों की लाखों में आबादी है जो आईएमटी में कार्यरत है। नगर निगम का कहना है कि विकास कार्य तय समय के भीतर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद खोह गांव के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी और सालों से चली आ रही खराब गलियों की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
गांव की खराब गलियों का जल्द ही निर्माण कराया जाएगा। पूरे गांव की गलियों में नई टाइल्स लगाई जाएंगी, जिससे लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी। - रविंद्र उर्फ रिब्बन फौजी, पार्षद, वार्ड नं. 13, नगर निगम मानेसर


खराब गलियों के निर्माण और सुधार के लिए टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद ठेकेदार को काम भी सौंप दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस परियोजना पर नगर निगम करीब 60 से 65 लाख रुपये खर्च करेगा। - मनदीप धनखड़, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed