फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The administration's bulldozer ran in Sohna for the second day as well.

Gurugram News: सोहना में दूसरे दिन भी चला प्रशासन का बुलडोजर

Thu, 04 Jun 2026 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
The administration's bulldozer ran in Sohna for the second day as well.
कोर्ट के आदेश के बाद पर्यटन विभाग की भूमि से हटाया जा रहा है अवैध निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। पीर कॉलोनी में अवैध रूप से बने मकानों को प्रशासन ने बुलडोजर से बृहस्पतिवार को भी जमींदोज किया। प्रशासन की ओर से अवैध निर्माणों को तोड़ने के लिए 10 जेसीबी लगाई हुई हैं। उक्त तोड़फोड़ कार्रवाई बुधवार शाम को शुरू की गई थी जो बृहस्पतिवार को भी जारी है। वहीं, तोड़फोड़ से पहले कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने अपने सामान को घरों से निकाल लिया था। सभी प्रभावित परिवार अपने बच्चों को लेकर पलायन कर गए थे।

सोहना कस्बे के वार्ड नंबर-13, पीर कॉलोनी में प्रशासनिक तोड़फोड़ टीम बृहस्पतिवार को सुबह ही जेसीबी और अन्य आवश्यक सामान के साथ पहुंच गई थी। टीम का नेतृत्व जिला नोडल अधिकारी आरएस भाठ कर रहे थे। टीम ने पहुंचते ही कॉलोनी में बने पक्के अवैध निर्माणों पर जेसीबी चलाना शुरू कर दिया था। तोड़फोड़ टीम ने जेसीबी के सहयोग से सैकड़ों की संख्या में अवैध निर्माणों को तोड़ डाला। तोड़फोड़ के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जिला नोडल अधिकारी आरएस भाठ का कहना है कि पर्यटन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से बने सभी निर्माणों का सफाया किया जाएगा। भूमि को कब्जा मुक्त करके विभाग को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


बाहरी लोगों पर पुलिस की रही नजर
प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन का रवैया पूरी तरह सख्त रहा। पुलिस के जवान चप्पे चप्पे पर मौजूद रहे। पुलिस ने बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई हुई थी। जो कॉलोनी के अंदर आने जाने वालों पर पैनी नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ कॉलोनी के होगा सफाया
प्रशासन की ओर से पीर कॉलोनी के बाद पहाड़ कालोनी पर भी बुलडोजर चलाया जाएगा। कॉलोनी में रहने वाले परिवारों ने अपने घरों से अपने सामान को समेटना शुरू कर दिया है। इस कॉलोनी का भी कुछ हिस्सा पर्यटन विभाग की जमीन पर आता है, जहां पर अवैध रूप से निर्माण कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed