फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The accused of kidnapping and raping a girl was sent to jail.

Gurugram News: बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी काे भेजा जेल

Tue, 07 Oct 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The accused of kidnapping and raping a girl was sent to jail.
पीड़िता का सफदरजंग अस्पताल में चल रहा इलाज, स्वास्थ्य में सुधार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में आठ साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी समद को सोमवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। तीन दिन के रिमांड के दौरान आरोपी से दुष्कर्म मामले में पूछताछ की गई थी। आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।
पीड़ित बच्ची का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार बच्ची की स्वास्थ्य में सुधार है। सामान्य होने के बाद पुलिस बयान दर्ज करेगी, जोकि दुष्कर्म मामले में काफी अहम होंगे। पुलिस मामले में गहनता से छानबीन करके आरोपी के खिलाफ सबूत व साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे आरोपी समद सेक्टर-93 पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाली आठ साल की बच्ची को खाने का सामान देने के बहाने से बहलाकर अपहरण करके ले गया। युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। गुरुग्राम के सेक्टर-83 निवासी समद निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था। जब बच्ची वापस घर नहीं पहुंची थी तो परिवार वालों ने सेक्टर-93 चौकी में शिकायत दी थी। पुलिस को करीब 20 घंटे बाद बच्ची घर से पांच किलोमीटर दूर घायल अवस्था व बेहोशी की हालत में सेक्टर-95 से मिली थी। इसके बाद बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी समद को अदालत में पेश भोंडसी जेल भेज दिया है। घायल बच्ची का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।
- अभिलक्ष जोशी, सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article