फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Thar fell into the drain after going out of control

Gurugram News: अनियंत्रित होकर नाले में गिरी थार

Wed, 19 Nov 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Thar fell into the drain after going out of control
फोटो-
विज्ञापन

- स्थानीय लोगों ने नाले पर बैरिकेडिंग की मांग दोहराई

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी-86 क्षेत्र के सरूरपुर स्थित जीवन नगर पार्ट-2 स्क्रैप मार्केट में मंगलवार सुबह थार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। सुबह करीब 11 बजे हुई इस दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया। गाड़ी के शीशे से समय रहते बाहर निकल जाने के कारण चालक की जान बच गई। उसे मामूली चोटें आई हैं।

चालक अमित ने बताया कि रास्ते में कुछ कुत्ते आपस में लड़ रहे थे। सड़क किनारे पत्थर पड़े हुए थे। गाड़ी का एक टायर पत्थर पर चढ़ते ही अनियंत्रित हो गई और कुत्तों को बचाने के प्रयास में सीधे नाले में जा गिरी। हादसे के वक्त गाड़ी का आधे से ज्यादा हिस्सा नाले में डूब चुका था। चालक ने गाड़ी के शीशे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी जानकारी डायल-112 पर पुलिस को दी गई। इसके बाद जेसीबी की मदद से वाहन को नाले से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले पर नहीं है बैरिकेडिंग
अमित ने बताया कि नाले के आसपास बैरिकेडिंग नहीं है। इसकी शिकायत कई बार प्रशासन से की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले पर बैरिकेडिंग न होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई थी। जेसीबी की सहायता से वाहन को बाहर निकाल लिया गया है और स्थिति अब नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed