{"_id":"64a45879c39ae05f0f04fc16","slug":"tenant-made-fake-documents-of-the-house-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-8929-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: किराएदार ने बनाए मकान के फर्जी दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: किराएदार ने बनाए मकान के फर्जी दस्तावेज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में किराएदार द्वारा मकान को फर्जी दस्तावेज बनाकर मकान मालिक को बाहर करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में संजय ग्राम के कर्मवीर ने कहा कि वह परिवार सहित पैतृक मकान में रहते हैं। यह मकान उनके ताऊ के नाम पर है। इस मकान में उनकी बहन अर्चना भी करीब तीन महीने से रह रही है। उन्होंने 15 दिन पहले जयबीर नामक व्यक्ति को मकान किराए पर दिया था। कर्मवीर 1 जुलाई को अपनी पत्नी के साथ बच्चों के स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट लेने के लिए कनीना गए थे। इस दौरान वह मकान को किराएदार के हवाले छोड़ गए थे। आरोप है कि जब वापस आए तो किराएदार ने उन्हें घर में प्रवेश ही नहीं करने दिया। आरोपियों ने उनके मकान के फर्जी दस्तावेज बनवा लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।