फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tawadu Municipality Election: Sunita Soni becomes Chairperson, defeats Payal Soni by 117 votes

तावडू नगर पालिका चुनाव : सुनीता सोनी बनीं चेयरपर्सन, पायल सोनी को 117 वोटों से हराया

Thu, 13 Mar 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Tawadu Municipality Election: Sunita Soni becomes Chairperson, defeats Payal Soni by 117 votes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावडू। प्रदेश में हुए नगर निकाय चुनावों के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। इसमें तावडू नगर पालिका के चेयरपर्सन पद पर सुनीता सोनी ने बाजी मारी। बीसीए वर्ग के लिए आरक्षित इस सीट पर उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पायल सोनी को 117 वोटों से हराकर जीत हासिल की। सुनीता सोनी को कुल 3,257 वोट मिले, जबकि पायल सोनी को 3,140 वोट प्राप्त हुए। पूनम देवी 2,948 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

10 महिलाओं ने लड़ा था चुनाव : तावडू नगर पालिका चेयरपर्सन पद के लिए कुल 10 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। इनमें सुनीता सोनी ने सबसे ज्यादा मत हासिल किए। उनके समर्थकों ने जीत के बाद जश्न मनाया और फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

चेयरपर्सन पद के लिए उम्मीदवारों को मिले मत :-
1. सुनीता सोनी – 3,257

2. पायल सोनी – 3,140

3. पूनम देवी – 2,948

4. मधु – 1,443

5. संजू – 852

6. सुशील वर्मा – 744

7. रजिया – 545

8. अंजू – 251

9. मीरा शर्मा – 181

10. नीतू सोनी – 109

16 वार्डों में पार्षदों की भी हुई जीत :- तावडू नगर पालिका के 16 वार्डों के लिए भी चुनाव हुए थे। इनमें वार्ड-1 से विमला देवी पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी थीं। अन्य विजेता इस प्रकार हैं :
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 2: मनीषा

वार्ड 3: सोनू शर्मा

वार्ड 4: राखी

वार्ड 5: तरुण

वार्ड 6: राहुल

वार्ड 7: धर्मेंद्र

वार्ड 8: निरंजन कुमार

वार्ड 9: पूनम देवी

वार्ड 10: विजयपाल

वार्ड 11: महेश कुमार

वार्ड 12: राजेश शर्मा

वार्ड 13: चिराग

वार्ड 14: मदन मोहन

वार्ड 15: पंकज तनेजा

वार्ड 16: शुभलता

सबसे करीबी मुकाबला : वार्ड-15 में पंकज तनेजा मात्र 2 वोटों से जीते।

सबसे बड़ी जीत: तावडू नगर पालिका चुनाव वार्ड नंबर 8 से सबसे बड़ी जीत निरंजन कुमार उर्फ लीलू की हुई है। इसमें उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को 399 वोट से हराया।

शांतिपूर्ण रहा मतदान व मतगणना :- नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान 2 मार्च को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ था। मतगणना मॉडल संस्कृति स्कूल तावडू में हुई, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कुल 8 टेबलों पर दो राउंड में मतगणना पूरी हुई। परिणाम सुबह 9:30 बजे तक घोषित कर दिए गए।

जश्न का माहौल, सुनीता सोनी हुईं भावुक :- सुनीता सोनी की जीत के बाद उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। विजयी उम्मीदवारों को एसडीएम तावडू संजीव कुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम कुमार मीणा की मौजूदगी में प्रमाण पत्र सौंपे। जीत के बाद सुनीता सोनी भावुक हो गईं और अपने परिवार को देखकर खुशी के आंसू नहीं रोक सकीं।

तावडू के विकास के लिए काम करूंगी – सुनीता सोनी- जीत के बाद सुनीता सोनी ने कहा कि मैं तावडू की जनता की आभारी हूं। अब मेरा लक्ष्य शहर के विकास को गति देना है और जनता से किए गए वादों को पूरा करना है।

भाजपा को मिलेगा समर्थन :- संजय गोयल, प्रधान अनाज मंडी एसोसिएशन तावडू ने कहा कि सुनीता सोनी भाजपा की पुरानी कार्यकर्ता हैं और आगे भी पार्टी को समर्थन मिलेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि तावडू के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।


सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम :- मतगणना स्थल के चारों ओर पुलिस तैनात थी। समर्थकों की भारी भीड़ के बावजूद पुलिस ने व्यवस्था को संभाला और यातायात सुचारू रखा। तावडू नगर पालिका चुनाव में सुनीता सोनी ने चेयरपर्सन पद पर कब्जा जमाया। 16 वार्डों में पार्षदों का भी चुनाव हुआ, जिनमें से कुछ मुकाबले बेहद करीबी रहे। अब तावडू के नागरिकों को अपने नए प्रतिनिधियों से विकास कार्यों की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed