{"_id":"6abab036e7a4c38d940f0d35","slug":"tanvi-swasti-deepanshi-and-yana-won-silver-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102541-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तन्वी, स्वस्ति, दीपांशी और याना ने जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तन्वी, स्वस्ति, दीपांशी और याना ने जीता रजत
विज्ञापन
सीबीएसई नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पानीपत में आयोजित सीबीएसई नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में सोहना के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। 21 से 27 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-19 आयु वर्ग के कंपाउंड राउंड टीम इवेंट में तन्वी जैन, स्वस्ति लोहिया, दीपांशी गैरती और याना यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
जिला तीरंदाजी कोच भगवत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के सीबीएसई स्कूलों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक हासिल करना खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। चारों खिलाड़ी लगातार अभ्यास कर अपनी तकनीक और प्रदर्शन में सुधार कर रही हैं। उनका लक्ष्य भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है।