फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Stunned and killed the dog, buried overnight

दम घोंटकर कुत्ते को मार डाला, रातोंरात दफनाया

Sun, 23 May 2021 10:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Stunned and killed the dog, buried overnight
गुरुग्राम। सेक्टर-65 में मानवता को शर्मसार करने व निर्दयता की हद को पार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सोसाइटी अध्यक्ष, सचिव व सिक्योरिटी हेड सहित पांच लोगों ने गलियों में घूमने वाले एक कुत्ते को प्लास्टिक बैग में बंद कर दम घोंटकर मार डाला। इस अमानवीय कृत्य को छिपाने के लिए रातों-रात ही उसे प्लास्टिक बैग सहित सोसाइटी से दूर एक जगह पर गड्डा खोदकर दफन कर आए। पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाले तीन समाजसेवियों ने इस घटना के फोटो भी उपलब्ध कराए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर कुत्ते के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

समाजसेवी समाज सेवी अक्षिमा झाझरिया, मनीषा बवेजा व उमेश मेहता ने पुलिस को बताया है कि सेक्टर-65 की सोसाइटी में घूमने वाले एक बेसहारा कुत्ते को पांचों आरोपियों सोसाइटी के ही अध्यक्ष धीरज बत्रा, सचिव ऋषि जैन, इस्टेट मैनेजर विकास दातिका, सिक्योरिटी अधिकारी ईश्वर खताना व सिक्योरिटी हेड सुरेश ठाकरान ने शनिवार रात साढ़े दस बजे के बाद एक प्लास्टिक के बैग में बंद कर दम घोंट कर मार डाला। रात में ही कुत्ते को सोसाइटी से दूर एक जगह गड्डा खोदकर दफन कर आए। कुत्ते को प्लास्टिक के बैग में बंद करते हुए आरोपियों के फोटो समाजसेवियों को उपलब्ध हो गए हैं। उन्होंने इसे पुलिस के सामने सबूत के तौर पर रखा है। मनीषा ने बताया कि कुत्ता बहुत की सीधा था, वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता था। ऐसे में इन लोगों का यह कृत्य समझ से परे है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
थाना सेक्टर-65 पुुलिस का कहना है कि इस मामले में सोसाइटी अध्यक्ष सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। शिकायतकर्ता मनीषा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत भी किसी जगह पर घूमने वाले कुत्ते को वहां से हटाने का अधिकार किसी का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed