फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students will convey the message of saving through drawings.

Gurugram News: चित्रों के जरिये बचत का संदेश देंगे विद्यार्थी

Mon, 28 Sep 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Students will convey the message of saving through drawings.
राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में पांचवीं से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। उर्जा संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। केन्द्रीय विद्युत मंत्रालय और उर्जा दक्षता ब्यूरो की ओर से होने वाली प्रतियोगिता में गुरुग्राम के स्कूलों के विद्यार्थी भी हिस्सा लेंगे। विद्यार्थी चित्रों के माध्यम से उर्जा बचत, उसके सही इस्तेमाल और उर्जा संरक्षण का संदेश देंगे।

प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं से सातवीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक समूह और कक्षा आठवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए दूसरा समूह बनाया गया है। पहले समूह में विद्यार्थी घर और स्कूल में ऊर्जा की बचत विषय पर चित्र बनाएंगे, जबकि दूसरे समूह में ऊर्जा संरक्षण को केंद्र में रखकर अपनी कल्पना को कागज पर उतारेंगे।
विज्ञापन


स्कूल स्तर की प्रतियोगिता में प्रत्येक समूह से दो श्रेष्ठ चित्र चुने जाएंगे। चयनित चित्रों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे भेजा जाएगा। इसके बाद राज्य स्तर पर प्रतियोगिता होगी, जिसमें चयनित विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को बिजली और ऊर्जा के अनावश्यक इस्तेमाल से होने वाले नुकसान तथा पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही घर, स्कूल और रोजमर्रा के जीवन में छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर ऊर्जा बचाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed