{"_id":"64d135e0a81044e47b0ac5f6","slug":"students-of-classes-vi-to-viii-will-be-given-information-about-life-skills-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-11738-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी जाएगी जीवन कौशल की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी जाएगी जीवन कौशल की जानकारी
Mon, 07 Aug 2023 11:50 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
गुरुग्राम सहित पांच जिलों में चलेगा 21वीं शताब्दी जीवन कौशल कार्यक्रम का पायलट प्रोजेक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) की ओर से राजकीय मिडिल स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए 21वीं शताब्दी जीवन कौशल कार्यक्रम (लाइफ स्किल प्रोग्राम) चलाया जाएगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से गुरुग्राम सहित हरियाणा के पांच जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम में छठी से आठवीं कक्षा के बच्चों को शामिल किया जाएगा, जिसमें जीवन कौशल के बारे में जानकारी दी जाएगी।
शैक्षणिक सत्र 2023-24 में ही प्रोजेक्ट पर कार्य किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गुरुग्राम, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल व रोहतक जिले में 21वीं शताब्दी जीवन कौशल कार्यक्रम (लाइफ स्किल प्रोग्राम) शुरू होगा। इसके उपरांत हरियाणा के अन्य 17 जिलों में भी इसको संचालित किया जाएगा। सोमवार को पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में पायलट प्रोजेक्ट के तहत चयनित पांचों जिलों के जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) व सहायक परियोजना समन्वयक (एपीसी) के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम में सभी डीपीसी व एपीसी को 21वीं शताब्दी जीवन कौशल कार्यक्रम को संचालित करने के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में राजकीय मिडिल स्कूलों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की संख्या की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई, ताकि जीवन कौशल कार्यक्रम शुरू करने से पहले आकलन किया जा सके कि स्कूलों में किन-किन संसाधनों की जरूरत है। स्कूलों में शिक्षकों संख्या बच्चों की संख्या अनुसार है या नहीं। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से स्कूलों में जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।