{"_id":"69c292555de7973fa108ecd7","slug":"students-did-not-bother-with-grammar-hindi-paper-was-given-before-time-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-82980-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: व्याकरण में नहीं उलझे छात्र, समय से पहले हुआ हिंदी का पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: व्याकरण में नहीं उलझे छात्र, समय से पहले हुआ हिंदी का पेपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर बार छात्र पेपर की लंबा होने की छात्र करते थे शिकायत, अच्छे अंकों की जताई उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाओं के तहत मंगलवार को जिले में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। अधिकतर छात्रों ने पेपर को उम्मीद से ज्यादा आसान बताया और अच्छों अंकों की उम्मीद जताई। हर बार छात्र हिंदी के पेपर को लंबा और थकाने वाला बताते हैं लेकिन इस बार अधिकतर छात्रों का पेपर समय से पहले ही हो गया।
दोपहर बाद जैसे ही परीक्षा खत्म होने की घंटी बजी, छात्र उत्साह के साथ केंद्रों से बाहर निकले। सेक्टर-16 और एनआईटी क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर छात्रों ने बताया कि प्रश्न पत्र पूरी तरह से पाठ्यक्रम में से ही था। आसानी से पूरा पेपर कर लिया गया, अच्छे नंबरों की उम्मीद है। परीक्षा शांतिपूर्ण और सख्त निगरानी के बीच संपन्न हुई। केंद्रों पर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि उड़नदस्तों ने लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी। नकल रोकने के लिए हर स्तर पर सख्ती बरती गई। हालांकि, कुछ एक केंद्रों पर पर प्रशासन की अति-सक्रियता से कुछ छात्र परेशान नजर आए।
कोट्स
हिन्दी का पेपर संतुलित और समझने में आसान था। सिलेबस से ही सवाल पूछे गए थे, इस कारण ज्यादा परेशानी नहीं हुई। - भरत
पेपर बहुत अच्छा गया है। प्रश्न एनसीईआरटी से ही थे, इसलिए समय से पहले ही हो गया था। अच्छे अंक आने की उम्मीद है। - रिशिका
हिन्दी का पेपर न तो ज्यादा कठिन था और न ही बहुत आसान। हालांकि, तैयारी के अनुसार ही अच्छा गया। अच्छे अंक आने की संभावना है। - साहिल
पेपर काफी चुनौतीपूर्ण था। खासकर लंबे उत्तर वाले प्रश्नों में दिक्कत आई, जिससे समय प्रबंधन करना कठिन हो हुआ। - अतुल