{"_id":"67ddbbfdc6ea169d7c02c3fc","slug":"students-becoming-proficient-in-reading-and-writing-through-nipun-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-101971-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: निपुण के माध्यम से पढ़ने और लिखने में निपुण हो रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: निपुण के माध्यम से पढ़ने और लिखने में निपुण हो रहे छात्र
विज्ञापन
- एसडीएम ने लघु सचिवालय में आयोजित मीडिया कार्यशाला को किया संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। सरकारी स्कूलों के पांचवी कक्षा तक छात्रों को हिंदी भाषा पढ़ना और लिखना सिखाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा शुरू किया गया निपुण हरियाणा मिशन विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इसके तहत विद्यार्थियों को पढ़ने और लिखने में निपुण बनाया जा रहा है। नूंह में इस मिशन के तहत निरंतर कार्य किया जा रहा है। ये बातें एसडीएम तावडू संजीव कुमार ने शुक्रवार को नूंह लघु सचिवालय में आयोजित मीडिया कार्यशाला के दौरान कही।
इस कार्यशाला के माध्यम से शिक्षा सुधार, सामुदायिक जागरुकता और मीडिया की सक्रिय भागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाना था। एसडीएम ने कहा कि निपुण कार्यक्रम में मीडिया की बड़ी भूमिका है। मीडिया ही ऐसा माध्यम है, जब निपुण मिशन की पूरी रूपरेखा को बच्चे व अभिभावक समझेंगे। यह मिशन बाल वाटिका से कक्षा पांचवी तक चलाया जा रहा है, जहां पर विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर में गुणात्मक सुधार किया जा रहा है।
नगराधीश आशीष कुमार और एफएलएन कार्डिनेटर कुसुम मलिक ने बताया कि निपुण मिशन के तहत स्कूलों में बुनियादी साक्षरता जैसे विद्यार्थियों को कहानी, पैराग्राफ, वाक्य और शब्दों को पढ़ने तथा समझने में सक्षम बनाने की दिशा में कार्य किया जाता है।