फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   student hanged due to exploitation

गुरुग्राम: प्रधानाचार्य की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की खुदकुशी

Fri, 16 Apr 2021 06:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 16 Apr 2021 06:25 AM IST
सार

भोंडसी थाना के अंतर्गत घामरोज गांव में एक 16 वर्षीय छात्रा ने प्रधानाचार्य की प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
student hanged due to exploitation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

भोंडसी थाना के अंतर्गत घामरोज गांव में एक 16 वर्षीय छात्रा ने प्रधानाचार्य की प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस मामले में प्रधानाचार्य मनोज राघव और उनके भाई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। इसकी शिकायत 9 अप्रैल को दी गई थी, लेकिन केस 14 अप्रैल को दर्ज किया गया।

विज्ञापन


शिव कालोनी निवासी समय सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी मोनिका विवेक भारती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा दस की छात्रा थी। आठ अप्रैल को प्रधानाचार्य व उनके भाई मनवीर ने उससे मारपीट की और गालियां दीं। प्रधानाचार्य ने फोन करके मोनिका के पिता सतीश कुमार को कालेज आने को कहा। अगले दिन नौ अप्रैल को सुबह 11 बजे भाई सतीश कुमार, पत्नी कीर्ति दोनों बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन


वहां पर प्रधानाचार्य मनोज राघव ने मोनिका और उसके छोटे भाई वंश के सामने कहा कि उससे मोबाइल बरामद हुआ है और नाखून बढ़े हुए हैं। अंगूठी पहनती है, आगे चलकर आपको शर्मिंदा करा देगी। इन परिस्थितियों में हम उसे स्कूल में नहीं पढ़ा सकेंगे। उसी दिन विद्यालय से घर आने के बाद मोनिका मायूस हो गई। उसने दोपहर को खाना भी नहीं खाया। कुछ देर बाद ऊपर के कमरे में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक वह नीचे नहीं आई, तो बुलाने के लिए उसका भाई गया। वह कमरे में नहीं मिली, बाथरूम अंदर से बंद था। काफी प्रयास करने पर बाथरूम नहीं खुला तो यह जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। परिवार के लोगों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि मोनिका ने चुन्नी से फंदा लगा लिया था। उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोनिका के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। उसी रात आठ बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया।


हालांकि परिजनों ने उसी समय थाने में प्रधानाचार्य मनोज राघव के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत सीएम विंडो व गृहमंत्री अनिल विज को भी भेजी। 13 अप्रैल तक पुलिस ने प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 14 अप्रैल को परिवार और आसपास के लोग थाने पहुंचे, तब जाकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं दूसरी ओर कालेज के प्रधानाचार्य ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed