{"_id":"6ab96a69a4d414c5f50df948","slug":"strengthening-the-foundation-of-little-steps-through-stories-pictures-and-games-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-102426-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कहानी, चित्र और खेल से मजबूत हो रही नन्हे कदमों की नींव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कहानी, चित्र और खेल से मजबूत हो रही नन्हे कदमों की नींव
विज्ञापन
बालवाटिका से पांचवीं तक बच्चों की भाषा और गणित पर विशेष ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को पढ़ाई की मजबूत नींव देने के लिए जिले के स्कूलों में निपुण मिशन के तहत गतिविधि आधारित शिक्षण पर जोर दिया जा रहा है। बालवाटिका से पांचवीं कक्षा तक विद्यार्थियों को भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं में सक्षम बनाने के लिए शिक्षकों की ओर से अलग-अलग गतिविधियां कराई जा रही हैं। बच्चों को पाठ याद कराने के बजाय विषय को समझाने पर ध्यान दिया जा रहा है। कहानी, बातचीत, चित्र, खेल और अन्य शिक्षण सामग्री के माध्यम से बच्चों को पढ़ने लिखने और गणितीय अवधारणाओं को समझने के अवसर दिया जा रहे हैं।
निपुण मिशन का मुख्य उद्देश्य शुरुआती कक्षाओं में बच्चों की भाषा और संख्या ज्ञान को मजबूत करना है, ताकि आगे की पढ़ाई में उन्हें विषयों को समझने में परेशानी न हो। जिला स्तर पर कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा भी की जा रही है और स्कूलों को आवश्यक शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त अभ्यास
शिक्षक बच्चों के सीखने के स्तर की निगरानी कर रहे हैं। जिन विद्यार्थियों को पढ़ने लिखने या गणित समझने में परेशानी आ रही है, उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त अभ्यास और व्यक्तिगत सहयोग दिया जा रहा है। इससे बच्चों की रुचि बढ़ाने के साथ उनकी बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये गतिविधियां कराईं जा रहीं
-बच्चे शब्दों में आने वाले अक्षरों को पहचानेंगे और सही अक्षर से मिलान करेंगे।
-रंग और बनावट के आधार पर अलग-अलग वस्तुओं को समूहों में बांटेंगे।
-विद्यार्थी 20 और 99 तक की संख्याओं को पहचानने, बोलने और लिखने का अभ्यास करेंगे।
-बच्चे सरल शब्द, वाक्य और छोटे अनुच्छेद पढ़ने का अभ्यास करेंगे।
-विद्यार्थी घटाव और भाग के सवालों को गतिविधि व उदाहरणों के माध्यम से हल करेंगे।
वर्जन
बच्चों को केवल पाठ याद कराने के बजाय गतिविधियों के माध्यम से समझाने से वे विषय को आसानी से सीखते हैं। निपुण मिशन के तहत भाषा और गणित की गतिविधियां बच्चों की बुनियादी समझ मजबूत करने में मदद कर रही हैं। - मनोज लाकड़ा, जिला समन्वयक, शिक्षा विभाग
कहानी, खेल, चित्र और बातचीत जैसी गतिविधियों से बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ती है। कक्षा में इस तरह के तरीकों का इस्तेमाल करने से बच्चे बिना दबाव के सीखते हैं और अपनी बात भी आसानी से रखते हैं। -सुमिता रांगी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी