{"_id":"5ff9f08d8ebc3e32eb6f7122","slug":"stoned-in-the-car-after-being-beaten-up-in-a-dispute-over-not-giving-a-side-gurgaon-news-noi558936643","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडरेज: साइड न देने पर हुए विवाद में मारपीट कर गाड़ी पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडरेज: साइड न देने पर हुए विवाद में मारपीट कर गाड़ी पर किया पथराव
विज्ञापन
गुरुग्राम। हॉर्न बजाते ही साइड न देना एक कार चालक को भारी पड़ गया। युवकों ने गाड़ी को पीछे से ठोकने के बाद कार चालक से मारपीट कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने कार पर पथराव करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस को सूचना देते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात केस दर्ज कर लिया है।
मूल रूप से पानीपत के गांव खुखराना निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह सेक्टर-38 में किराए पर रहते हैं। शुक्रवार को उनका दोस्त हरदीप उनके पास आया हुआ था। रात करीब पौने 9 बजे वह हरदीप के साथ उसकी एक्सयूवी 500 गाड़ी में सेक्टर-38 की सर्विस लेन से जा रहे थे। उनकी गाड़ी के आगे जा रही एक अन्य गाड़ी जिसमें शेटरिंग का सामान भरा हुआ था, कीचड़ में फंस गई। इस कारण वह रुक गए। पीछे से आ रही इंडीवर गाड़ी ने हॉर्न बजाया, लेकिन रास्ता न होने के कारण वह गाड़ी हटा नहीं सके।
आरोप है कि इस पर इंडीवर गाड़ी चालक भड़क गया और उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। जब वह नीचे उतरकर गाड़ी को देखने लगे तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया और मारपीट करने लगा। प्रवीण ने बताया कि आरोपी ने उनकी गाड़ी पर पथराव करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर मदद के लिए बुलवाया। पुलिस का कहना है कि गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।