फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sports department will inspect for sports equipment, 15 applications received

Gurugram News: खेल उपकरणों के लिए खेल विभाग करेगा निरीक्षण, 15 आवेदन प्राप्त

Thu, 09 Apr 2026 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sports department will inspect for sports equipment, 15 applications received
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की खेल उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 के तहत जिले की ग्राम पंचायतों और नगर निकायों से आवेदन मांगे गए थे, जिसके लिए खेल विभाग को कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए हैं। खेल विभाग ने एक विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा, जो संबंधित स्थानों का निरीक्षण कर आवश्यकताओं का आकलन करेगी।
विज्ञापन



खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार कमेटी द्वारा मौके पर जाकर खेल मैदानों, खिलाड़ियों की संख्या और उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। निरीक्षण के आधार पर इसी सप्ताह एक रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेजी जाएगी, ताकि आगे की स्वीकृति प्रक्रिया जल्द पूरी हो सके। योजना के तहत वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो, क्रिकेट, योगा और वेटलिफ्टिंग सहित विभिन्न खेलों के उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन





जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि जरूरतमंद स्थानों पर प्राथमिकता के आधार पर खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएगें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed