{"_id":"69760b8ab9ed2026520c64d1","slug":"sports-data-portal-will-change-the-sports-picture-of-the-districts-schools-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-78089-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्पोर्ट्स डाटा पोर्टल से बदलेगी जिले के स्कूलों की खेल तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्पोर्ट्स डाटा पोर्टल से बदलेगी जिले के स्कूलों की खेल तस्वीर
विज्ञापन
विभाग ने स्पोटर्स डाटा पोर्टल किया लॉन्च, खेल मैदानों व उपकरणों का आकलन करना उद्देश्य
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने स्पोटर्स डाटा पोर्टल लॉन्च किया है। इसके तहत अब जिले के सभी सरकारी स्कूलों को अपने यहां उपलब्ध खेल सुविधाओं और संसाधनों का पूरा विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होगा। इस डिजिटल पहल का उद्देश्य स्कूलों में मौजूद खेल मैदानों, उपकरणों और शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है, ताकि स्कूलों में जरूरत के अनुसार खेल ढांचे को मजबूत किया जा सके।
शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार, जिले के पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों को इसके लिए चुना गया है। इन स्कूलों को पोर्टल पर यह जानकारी देनी होगी कि उनके यहां क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन जैसे खेलों के लिए मैदान और किट उपलब्ध हैं या नहीं। साथ ही इनडोर हॉल, जिम और अन्य खेल सुविधाओं का विवरण भी अपलोड करना होगा। जिन स्कूलों में खेल सुविधाओं का अभाव सामने आएगा, वहां भविष्य में बुनियादी ढांचा विकसित करने की योजना बनाई जाएगी।
शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि सभी स्कूलों को तय समय में डाटा अपडेट करना होगा। प्रदेश में कुश्ती, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और तैराकी के लिए अलग-अलग जिलों में सेंटर बनाए जाएंगे। इससे हरियाणा की खेल प्रतिभा को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
....................................................................
पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों के साथ-साथ सभी सरकारी स्कूलों में खेलों की सुविधा दुरुस्त की जाएगी। इसके लिए जिले की सभी सरकारी स्कूल मुखियाओं को अपने स्कूल में उपलब्ध खेल संसाधनों का पूरा विवरण अपडेट करना होगा। - जगदीश अहलावत, सहायक शिक्षा अधिकारी