फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Speeding Tractor-Tanker Loses Control and Overturns; Driver Dies

Gurugram News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौत

Sun, 29 Mar 2026 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Speeding Tractor-Tanker Loses Control and Overturns; Driver Dies
पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। सेक्टर-14 थाना के अंतर्गत सेक्टर-12 में शनिवार की दोपहर को श्याम स्वीट्स के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर-टैंकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से उसका चालक नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की मौत हो गई।

सेक्टर-14 थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में पहुंचाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृत युवक की पहचान कासगंज (उत्तर प्रदेश) के नौगांव निवासी हिमांशु राजपूत (21) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि हिमांशु राजपूत गुरुग्राम के सेक्टर-23 के पास बनी झुग्गियों में रहता था और एक व्यक्ति के पास ट्रैक्टर से पानी के टैंकर की सप्लाई का काम करने की नौकरी करता था। शनिवार की दोपहर को हिमांशु राजपूत पानी का टैंकर लेकर सेक्टर-12 की ओर जा रहा था। रास्ते में श्याम स्वीट्स के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे हिमांशु राजपूत ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जांच अधिकारी एएसआई कृष्ण ने बताया कि मृतक हिमांशु के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। परिवार वालों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed