{"_id":"68f28f0518325af17505fec5","slug":"special-worship-at-mahalaxmi-temples-on-dhanteras-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69971-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महालक्ष्मी मंदिरों में धनतेरस पर विशेष पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महालक्ष्मी मंदिरों में धनतेरस पर विशेष पूजा-अर्चना
विज्ञापन
रविवार सुबह महालक्ष्मी का विशेष अभिषेक, शृंगार और प्रसाद वितरण किया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। धनतेरस और दिवाली के लिए शहर के महालक्ष्मी मंदिरों को सजा दिया गया है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुग्राम के दो महालक्ष्मी मंदिर दिवाली और धनतेरस के मौके पर आस्था के केंद्र बनेंगे। सिविल लाइंस के सिद्धेश्वर मंदिर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में 19 अक्तूबर को धनतेरस की पूजा और 21 अक्तूबर को दिवाली की पूजा होगी।
मंदिर के पुजारी पं. योगेश शास्त्री ने बताया कि मंदिर में रविवार को धनतेरस और मंगलवार को दिवाली का पूजन होगा। रविवार को सुबह महालक्ष्मी का विशेष अभिषेक, इसके बाद उनका शृंगार और प्रसाद वितरण किया जाएगा। सिद्धेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी पं. लक्ष्मीकांत शास्त्री ने बताया कि मंदिर में 21 अक्तूबर को दिवाली मनाई जाएगी। 21 अक्तूबर को अमावस्या शाम 5.50 तक है। अमावस्या का प्रदोष काल शाम पांच बजे है। शास्त्रों के अनुसार अमावस्या का प्रदोष काल अगर एक घड़ी भी किसी तिथि को है तो उसे पूरी रात माना जाता है। प्रदोष वाली अमावस्या में लक्ष्मी पूजन का विधान है। इसलिए 21 अक्तूबर की रात की महालक्ष्मी मंदिर में लक्ष्मी पूजा होगी। दूसरी ओर दीपावली के दिन सुबह पितृ पूजा की जाती। 20 अक्तूबर को अमावस्या तिथि शाम 3.45 बजे शुरू होगी। ऐसे में अमावस्या पर पितृ पूजन भी 20 अक्तूबर को नहीं कर सकते। इन दोनों स्थितियों में 21 अक्तूबर को दिवाली का पूजन होना चाहिए।
सेक्टर-5 महालक्ष्मी मंदिर में तीन दिवसीय समारोह
सेक्टर-5 स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली का तीन दिवसीय समारोह आज शुरू हो जाएगा। मंदिर कमेटी के महासचिव दिनेश अग्रवाल ने बताया कि 18 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे धनतेरस की विशेष पूजा होगी। मंदिर में तीन दिवसीय प्रकाशोत्सव मनाया जाएाग। 20 अक्तूबर सोमवार को दोपहर दो बजे दिवाली का पूजन और शाम में दीपदान होगा। 22 अक्तूबर को अन्नकूट का त्योहार 11.30 बजे मनाया जाएगा।