फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Relief to come from four substations; load on overloaded substations will be reduced.

Gurugram News: चार सबस्टेशनों से मिलेगी राहत, ओवरलोडेड सबस्टेशनों का लोड होगा कम

Tue, 08 Sep 2026 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Relief to come from four substations; load on overloaded substations will be reduced.
सेक्टर-67 स्थित अंसल एसेंशिया का सबस्टेशन होगा चालू, अन्य तीन अगले चालू हो जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिजली निगम का सर्किल टू विंग इस महीने के अंत तक अंसल एसेंशिया का 33 केवी सबस्टेशन चालू करेगा। इससे सोसाइटी के करीब 2000 परिवारों को बिजली कटौती से राहत मिलेगी। इस सबस्टेशन पर 7 करोड़ 13 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
सर्किल टू इलाके में तीन अन्य सबस्टेशनों का काम भी चल रहा है। बादशाहपुर सबडिविजन में 6.5 मेगावाट आपूर्ति क्षमता का एक सबस्टेशन बन रहा है। इसमें 12.5 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगेंगे। यह सबस्टेशन 9 करोड़ 94 लाख रुपये के खर्च से मई 2027 तक पूरा होगा। इससे बादशाहपुर के आसपास के गांवों और सेक्टरों को फायदा मिलेगा। सकतपुर गांव का सबस्टेशन 8 करोड़ 10 लाख रुपये के खर्च से मई 2027 में पूरा होगा। सेक्टर 52 स्थित आरडी सिटी का 33 केवी सबस्टेशन जून 2027 तक तैयार होगा। इस पर 7 करोड़ 70 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिससे 20 हजार की आबादी को लाभ होगा।
विज्ञापन

अंसल एसेंशिया के निवासियों ने शिकायत की है कि अंडरग्राउंड केबल और नए ट्रांसफार्मर के लिए 4 करोड़ रुपये के टेंडर की जानकारी नहीं दी जा रही। सबस्टेशन निर्माण के दौरान खोदी गई जमीन भी नहीं भरी गई है। सर्किल टू में सेक्टर 57 और 65 के सबस्टेशनों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर किया जा रहा है। सेक्टर 65 में पैनल बदले जाने का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------------------
30 सितंबर तक अंसल एशेसिंया का 33 केवी सबस्टेशन चालू कर दिया जाएगा। बादशाहपुर और सकतपुर के सबस्टेशन पर तेजी से काम चल रहा है। इससे ओवरलोडेड बादशाहपुर के सबस्टेशन को राहत मिलेगी अगले साल मई तक ये दोनों सबस्टेशन चालू हो जाएंगे। आरडी सिटी का सबस्टेशन अगले साल जून के अंतिम सप्ताह तक चालू होगा। -मनोज यादव, एसई सर्किल टू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed