{"_id":"68111e47e46e2f4dd2070267","slug":"special-flying-squad-formed-to-crack-down-on-copying-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-56512-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नकल पर नकेल कसने के लिए विशेष फ्लाइंग टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नकल पर नकेल कसने के लिए विशेष फ्लाइंग टीम गठित
विज्ञापन
राजकीय कन्या महाविद्यालय में एक मई से शुरू होंगी परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में एक मई से स्नातक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। परीक्षा की तैयारियों को लेकर कॉलेज प्रशासन ने कमर कस ली है। इस बार परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान नकल पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कॉलेज स्तर पर चार सदस्यों की एक विशेष फ्लाइंग टीम गठित की गई है जो परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखेगी। इसके साथ ही बाहर से भी चेकिंग के लिए फ्लाइंग टीमें आएंगी। बीते कुछ समय में नकल के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। यदि निरीक्षण के दौरान कोई छात्र नकल करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उच्च स्तर से भी परीक्षा की निगरानी को लेकर आदेश दिए गए हैं। नकल रोकने के लिए सभी परीक्षा कक्षों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। फ्लाइंग टीम नियमित रूप से निरीक्षण करेगी और छात्रों पर पैनी नजर रखेगी। पहले महीने में चौथे तथा छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी, जबकि दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा कुछ दिन बाद आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के दौरान नकलचियों पर नजर रखने प्रोफेसरों भी को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थी अब आधुनिक टेक्नाेलॉजी की मदद से नकल करते हैं। कुछ परीक्षार्थी ऐसे हैं, जो बाथरूम में मोबाइल छिपाकर रखते हैं। ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए प्राचार्य ने प्रोफेसरों को विशेष निगाह रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
इस वर्ष नकल के मामले काफी देखने को मिले हैं। इसी को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। बाहर से चेकिंग के लिए टीम आती हैं लेकिन महाविद्यालय में भी एक टीम परीक्षा के दौरान मौजूद रहेगी।
-जितेंद्र मलिक, प्राचार्य, राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर 14