फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Somnath Swabhiman Parv... The new generation got the message of Indian culture

Gurugram News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व...नई पीढ़ी को मिला भारतीय संस्कृति का संदेश

Mon, 11 May 2026 07:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Somnath Swabhiman Parv... The new generation got the message of Indian culture
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर कलश यात्रा करती महिलाएं
पटौदी विधायक बिमला चौधरी रहीं मुख्य अतिथि, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा की भी रही उपस्थिति
विज्ञापन

नंबर गेम - 1000 वर्ष की गौरवगाथा को प्रदर्शनी के माध्यम से किया प्रदर्शित
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम/पटौदी। सोमनाथ मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से जिला स्तरीय सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन श्री शिव मंदिर इंछापुरी में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया। इसके पश्चात स्कूली विद्यार्थियों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लाइव संबोधन भी श्रद्धालुओं को प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में पटौदी विधायक बिमला चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि बिमला चौधरी ने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की अमर सांस्कृतिक चेतना, आस्था और स्वाभिमान का प्रतीक है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वाभिमान के पुनर्जागरण का प्रतीक है पर्व
विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि सोमनाथ की गौरवगाथा भारतीय समाज को सदियों से एकता, आस्था और आत्मविश्वास का संदेश देती रही है। जब भी देश की सांस्कृतिक पहचान पर संकट आया, तब सनातन परंपराओं ने समाज को नई शक्ति प्रदान की। भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के पुनर्जागरण का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलश यात्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शिवमय हुआ मंदिर परिसर
कार्यक्रम के दौरान निकाली गई भव्य कलश यात्रा और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ वातावरण को शिवमय कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मदर्स प्राइड स्कूल, जाटोली मंडी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। गुडलक पब्लिक स्कूल, जाटोली मंडी के विद्यार्थियों ने शिव तांडव प्रस्तुत किया। वहीं, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पटौदी की छात्राओं ने लोक नृत्य तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अर्जुन नगर, गुरुग्राम की छात्राओं ने शिव लीला की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाई गई सोमनाथ मंदिर की गौरवगाथा
कार्यक्रम स्थल पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा तथा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सोमनाथ मंदिर की 1000 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पर आधारित विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी के माध्यम से श्रद्धालुओं को सोमनाथ मंदिर के इतिहास, पुनर्निर्माण, सांस्कृतिक महत्व तथा भारत की सनातन परंपरा और राष्ट्रीय स्वाभिमान से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों की जानकारी दी गई। श्रद्धालुओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सोमनाथ की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत को करीब से जाना। इस अवसर पर आयोजन के नोडल अधिकारी एवं एडीसी सोनू भट्ट, एसडीएम दिनेश लुहाच, एसीपी मनोज कुमार, डीआईपीआरओ बिजेंद्र कुमार, तहसीलदार रोहतास, नायब तहसीलदार मोहम्मद खान, एडीआईओ नवीन, एसएमओ प्रदीप, अजीत यादव, इंछापुरी के सरपंच राकेश कुमार, सुशीला पुनिया, श्रीपाल चौहान, मनबीर शेरपुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed